जार्डन ओपन ’’इन्टरनेशनल किकबाक्सिंग चैम्पियनशिप’’ में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन, श्री वेंक्टेश्वर में जश्न

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। जॉर्डन की राजधानी अम्मान में एक से 10 जून तक आयोजित ’’जॉर्डन ओपन इंटरनेशनल किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता’’ में 14 सदस्यीय भारतीय दल ने शानदार प्रदर्शन किया। सोमवार को अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली पहुंचने पर भारतीय खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। वहीं भारतीय किकबॉक्सिंग महासंघ (खेल मंत्रालय भारत सरकार से सम्बद्ध) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति डाक्टर राजीव त्यागी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।
भारतीय किकबॉक्सिंग महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया कि हरियाणा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवम अध्यक्ष हरियाणा किक बॉक्सिंग संघ आनंद मोहन शरण (आईएएस) के नेतृत्व में भारतीय किकबॉक्सिंग दल ने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर 11 स्वर्ण पदक, 6 रजत पदक एवं 1 कांस्य पदक हासिल किए। भारतीय किकबॉक्सिंग महासंघ (खेल मंत्रालय भारत सरकार से सम्बद्ध) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति डाक्टर राजीव त्यागी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में हरियाणा प्रदेश के 7 खिलाड़ियों ने भी भाग लेकर अपने अपने वजन एवं आयु वर्ग के विभिन्न इवेंट में शानदार प्रदर्शन किया हैं। जिनके नाम हैंः सांची कीना, 2 स्वर्ण पदक। ओम तेवतिया, 1 स्वर्ण पदक और 1 रजत पदक। अनन्या किना , 1 स्वर्ण पदक एवं 1 रजत पदक। निरल कुकरेजा, 1 स्वर्ण पदक और 2 रजत पदक। मोनल कुकरेजा, 1 स्वर्ण पदक। अध्ययन अग्रवाल, 2 रजत पदक। कुलविंदर सिंह, 1 कांस्य पदक। अन्य खिलाड़ियों में उत्तर प्रदेश से ’’प्रीति तिवारी स्वर्ण पदक’’ एवं ’’आदित्य मकोरवाल 2 स्वर्ण पदक’’, दिल्ली से देवांश सहरावत 2 स्वर्ण पदक शामिल हैं। हरियाणा किकबॉक्सिंग संघ के प्रदेश अध्यक्षआनन्द मोहन शरण, (आईएएस) खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्रालय भारत सरकार के निजी सचिव जितेन्द्र यादव (आईएएस), हरियाणा सरकार में वरिष्ठ अतिरिक्त एडवोकेट जनरल लोकेश सिंघल, मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार के राजनैतिक सलाहकार अजय गौड़, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के प्रॉजेक्ट ऑफिसर अंकुश कटोच, किकबॉक्सिंग संघ के सदस्य सतीश पराशर, शरद भसीन, श्रीपाल शर्मा, दीपक टांटिया, विकास अग्रवाल, अशोक चौधरी एवं नरेश चावला ने खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनायें दी हैं। भारतीय टीम के मुख्य प्रशिक्षक एव चेयरमैन संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया कि भारतीय खिलाड़ियों का मुख्य मुकाबला मेजबान जोर्डन के अलावा सऊदी अरब, पलेस्टाइन, इराक एवं सीरिया, ओमान, इंडोनेशिया आदि देशों के साथ हुआ था। भारतीय भारतीय किक बॉक्सिंग टीम को वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय की ओर से चेयरमैन डाक्टर सुधीर गिरी के प्रमुख सलाहकार डाक्टर वीपीएस अरोड़ा, सीईओ अजय श्रीवास्तव ,प्रभारी कुलपति राकेश यादव कुलसचिव डाक्टर पीयूष पांडेय, मेरठ परिसर से डाक्टर प्रताप, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि ने भी शुभकामनाएं दी हैं।









