Uncategorized

किसान की आठ बीघा फसल की नष्ट, छह लाख का नुकसान

अजय गर्ग

बुगरासी (बुलंदशहर)। कस्बा निवासी किसान के खेत में अज्ञात लोगों ने आठ बीघा सब्जी की फसल पूरी तरह बर्बाद कर डाली। किसान ने लगभग छह लाख के नुकसान की बात कही है। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

मोहल्ला मंदिरवाला निवासी किसान जयपाल सिंह के रवानी कटीरी रोड स्थित मंदिर के सामने खेत हैं। जयपाल सिंह ने बताया कि आठ बीघा खेत में लोकी, तोरई व काशीफल की सब्जी लगाई हुई है। जाल बांधकर सब्जी की खेती की जा रही है। बीती रात अज्ञात लोगों ने सारी फसल की जड़ काटकर पूरी फसल को नष्ट कर दिया। किसान ने बताया कि तकरीबन छह लाख की फसल थी जो अज्ञात लोगों ने जानबूझकर बर्बाद की है। पीड़ित किसान ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने बताया कि किसान जयपाल ने आठ बीघा सब्जी की फसल नष्ट किए जाने की तहरीर दी है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!