अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

शानदार चिकित्सीय सेवाओं के लिए ‘‘हेल्थ एक्सीलेंस अवॉर्ड-2024‘‘ से नवाजे गये श्री वेंक्टेश्वरा के चेयरमैन डा. सुधीर ​गिरि

– दिल्ली के प्रगति मैदान के ‘‘भारत मण्डपम‘‘ में आयोजित 0समारोह में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, मनसुख मांडविया ने किया सम्मानित

– स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह प्रतिष्ठित सम्मान/ अवार्ड मुझे और ज्यादा अच्छा करने की प्रेरणा देता है। वेंक्टेश्वरा प्रधानमंत्री के विकसित भारत संकल्प अभियान में अपनी पूर्ण टीम के साथ अपने प्रभावी योगदान के साथ देश सेवा में सदैव तैयार है – डा. सुधीर गिरि, चेयरमैन वेंक्टेश्वरा समूह

नवनीत अग्रवाल 

नई दिल्ली/अमरोहा। वेंक्टेश्वरा समूह के खाते में आज एक और शानदार उपलब्धि दर्ज हो गयी। मेडिकल ऐजुकेशन एवं शानदार चिकित्सीय व स्वास्थ्य सेवाओं के लिए वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन डा. सुधीर गिरि को ‘‘एक्सीलेन्स इन हेल्थ एण्ड मेडिकल सर्विसेज‘‘ के लिए ‘‘हेल्थ एक्सीलेंस अवॉर्ड-2024‘‘ से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने प्रदान किया।

– नई दिल्ली प्रगति मैदान स्थित भारत मण्डपम में आयोजित ‘‘हेल्थ एक्सीलेंस अवॉर्ड-2024‘‘ का शुभारम्भ केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन डा. सुधीर गिरि एवं प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया। अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि आज मोदी जी की ‘‘गारन्टी‘‘ के कारण भारतीय टेलेंट अब विदेशों का रूख न करके अपने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में लगे हैं। मोदी जी के विकसित भारत@2047 अभियान में स्वास्थ्य संस्थानों की भूमिका सर्वोच्च होगी। केन्द्रीय मंत्री ने वेंक्टेश्वरा की प्रशंसा करते हुए कहा कि वेंक्टेश्वरा मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर देश के बाकी स्वास्थ्य संस्थानों को भी आगे आकर राष्ट्र विकास में अपना योगदान देना चाहिए। उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के बल पर भारत अगले एक दशक में दुनिया का सिरमौर बनेगा। 

– वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति एवं समूह चेयरमैन डा. सुधीर गिरि के आधिकारिक प्रतिनिधि डा. राजीव त्यागी ने उपस्थित जनसमूह को विश्वविद्यालय एवं मेडिकल कॉलेज द्वारा शिक्षा एवं चिकित्सा क्षेत्र में किये जा रहे शानदार कार्यों की विवरण रिपोर्ट प्रस्तुत की। वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन डा. सुधीर गिरि को ‘‘हेल्थ एक्सीलेंस अवॉर्ड-2024‘‘ मिलने पर प्रधान सलाहकार डा. वीपी एस. अरोड़ा, सीईओ. अजय श्रीवास्तव, समूह सलाहकार आरएस. शर्मा, कुलपति डा. अनिल कुमार शुक्ला, प्रतिकुलपति राकेश यादव, कुलसचिव डा. पीयूष पाण्डे, डीन अकेडमिक अफेयर्स डा. राजेश सिंह, डा. दिव्या गिरधर, डा. तेजपाल सिंह, डा. अनिल जयसवाल, डा. आशुतोष सिंह, डा. ओम प्रकाश गोसाई, डा. राहुल कुमार, डा. अश्विन कुमार सक्सेना, डा. राम निवास शर्मा, डा. सर्वनन्द साहू, डा. दिनेश कुमार गौतम, डा. ऐना एरिक ब्राउन, डा. एलएस रावत, एसएस बघेल, अरुण कुमार गोस्वामी, मारूफ चौधरी, अभिषेक जैन, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा, आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!