अमरोहा में पीएम सूर्य घर योजना में ढिलाई पर डीएम ने अफसरों को लगाई फटकार
जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने बैठक में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति न होने पर जताई नाराजगी

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। अमरोहा जनपद के प्रत्येक सरकारी विभाग, नगर पालिका, नगर निकाय और ग्राम पंचायतों में पीएम सूर्य घर योजना के तहत सौर ऊर्जा के पैनल लगाए जाएंगे। इसके लिए डीएम निधि गुप्ता वत्स ने सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने बैठक में प्रगति रिपोर्ट कमजोर मिलने पर संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार भी लगाई।
मंगलवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम सूर्य घर मुफ्त विजली योजना की प्रगति के संबंध में समीक्षा वैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने PD नेडा व सभी चयनित वेंडरों से लक्ष्य के सापेक्ष रजिस्ट्रेशन और इंस्टॉलेशन की प्रगति की जानकारी ली । लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त कर कहा कि यह सरकार की बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है। यह लोगों और देश के भविष्य और विकास से जुड़ा मुद्दा है।जिलाधिकारी ने कहा कि सभी सरकारी कार्यालयों, नगर निकाय, ग्रामीण क्षेत्र सभी में सोलर पैनल लगाए जाएंगे। नगर पालिका गजरौला, हसनपुर, मंडी धनोरा, अमरोहा सहित सभी नगर निकायों , ब्लाकों, कालोनियों में कैंप आयोजित कर योजना के बारे में लोगों को भली भांति समझाया जाए। पीएम सूर्य घर योजना के क्या लाभ हैं, सौर पैनल से कितनी बचत होगी, इस सब के बारे में गंभीरता के साथ लोगों को कैंप आयोजित कर जानकारी दिया जाए । यदि अगली बैठक में कोई भी प्रगति नहीं दिखी तो विभागों की जिम्मेदारी फिक्स कर कठोर कार्रवाई की जाएगी । कहा कि सरकारी विभागों, कलक्ट्रेट, विकास भवन, नगर के वार्डों और सभी ग्राम पंचायतों में सोलर पैनल लगाए जाएं इस अवसर पर परियोजना निदेशक अमरेन्द्र प्रताप , उप जिलाधिकारी नौगांवा सादात, लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, pd नेडा, अधिशासी अभियंता विद्दुत सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।



