डीएम एवं एसपी ने थाना समाधान दिवस में सुनीं समस्याएं
अमरोहा में शहर कोतवाली दिवस में आए फरियादियों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस
अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने संयुक्त रूप से कोतवाली अमरोहा में थाना समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की शिकायतों को सुना। जिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता के साथ एक एक कर सुना और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित को दिया । जिलाधिकारी ने कहा कि थाना दिवस में आयी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। कहा कि फरियादियों की शिकायतों को प्राथमिकता से लेते हुए उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित हो। किसी भी फरियादी को बार-बार ना दौड़ाया जाए। एक बार में ही उसकी समस्या का निस्तारण समय से हो जाए । उन्होंने उपजिलाधिकारी अमरोहा को निर्देशित करते हुए कहा कि जमीन संबंधी शिकायतों को प्राथमिकता के साथ निस्तारण कराए जाए। उन्होंने कहा कि कहीं पर भी ग्राम समाज पैमाइश चकरोड अवैध कब्जे के मामले यदि है तो उन्हें प्राथमिकता के साथ निपटाया जाए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी शहर, थाना अध्यक्ष अमरोहा सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे ।





