अमरोहाउत्तरप्रदेश
जनगणना में करें सहयोग तभी सशक्त बनेगा भारत
वीडियो कांफ्रेंस से हुई ऑल इंडिया सेन जी महासंघ ट्रस्ट की 307 वीं बैठक में किया आह्वान

मनमोहन सिंह सैन
अमरोहा। ऑल इंडिया सेन जी महासंघ ट्रस्ट की 307 वीं बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुवीर श्रीवास जी की अध्यक्षता में हुई। जिसका संचालन राष्ट्रीय महासचिव सुरेश चंद्र शर्मा ने किया। भारत सरकार द्वारा सभी राज्यों में जातीय जनगणना तथा भवन जनगणना करने की प्रशंसा की गई।
ट्रस्ट के राष्ट्रीय संस्थापक एम एस ठाकुर ने कहा कि लगभग 90 वर्ष के बाद भारतीयों को जनगणना का अवसर मिला है। इस अवसर का लाभ उठाते हुए सभी अपने परिवार की सही-सही जानकारी दर्ज करने का कार्य करें। जिससे सरकार को सही आंकड़े प्राप्त हो सकें और भविष्य में सामाजिक तथा आर्थिक रूप से पिछड़े हुए समाज के लिए सही नीति निर्धारित हो सके। सरकार द्वारा डिजिटल प्लेटफॉर्म भी उपलब्ध कराया गया है। सभी इसका लाभ लेने का काम करें।

ट्रस्ट के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एडवोकेट मनमोहन सिंह सेन ने कहा की आजादी के बाद से समय-समय पर जातीय तथा आर्थिक सर्वेक्षण कार्य होना चाहिए था जो कि बोट बैंक के चक्कर में सरकारों द्वारा नहीं कराया गया। इसके दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं और समाज में गरीबी रेखा वाले समाज अभी भी अन्य लाभ से वंचित हैं जबकि आजादी के बाद से भारत की जनसंख्या मैं काफी बढ़ोतरी हो चुकी है। राष्ट्रीय महासचिव सुरेश चंद शर्मा ने कहा कि हमें ट्रस्ट की सदस्यता बढ़ाने के लिए प्रयास करने चाहिए। जिससे ट्रस्ट द्वारा सही समय पर जरूरतमंदों की सहायता कर सके। ट्रस्ट की युवा इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुवीर श्रीवास्तव ने कहा कि सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी को अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए निश्चित समय सीमा में टारगेट निर्धारित कर सदस्य संख्या बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर राजकुमार गवली, सुधीर कुमार सेन, रविंदर बोरनारे, देवी प्रकाश, मांगेराम सेन, मनाला किशन, डॉक्टर श्री ओम, अर्जुन, राज त्रिलोक, चंद सेन, पुखराज सेन आदि ने विचार व्यक्त किए।



