अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

संपूर्ण समाधान दिवस में आई शिकायतों का तत्काल कराएं निस्तारण,  कोई भी शिकायत न रहे लंबितः राजेश कुमार त्यागी

अमरोहा जनपद की तहसील नौगांवा सादात में जिलाधिकारी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, नौ में से एक का मौके पर हुआ निस्तारण

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा।  जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी की अध्यक्षता में तहसील नौगांवा में  सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने तहसील में आने वाली शिकायतों को गंभीरता से सुना और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए ।  कहा कि  मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और आईजीआरएस पोर्टल पर पर कोई भी शिकायत लम्बित नहीं रहनी चाहिए। उसका तत्काल निस्तारण किया जाये। शिकायत के निस्तारण में गुणवत्ता की कमी पाई जाती है तो सम्बंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।   

शनिवार को नौगांवा सादात तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे डीएम राजेश कुमार त्यागी ने वहां आए प्रत्येक फरियादी से वार्ता की।  जिलाधिकारी ने अफसरओँ को निर्देश देते हुए कहा कि अभियान चलाकर चकरोड तालाब आदि पर कब्जा मुक्त कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करें अगर कोई जमीन सम्बन्धी शिकायत आती है तो संबंधित पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी । सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, समाज कल्याण विभाग, चकबंदी, आपूर्ति आदि अन्य विभागों की कुल 09 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें से 01 शिकायत का निस्तारण मौके पर हुआ है। शेष  शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारित कराने के निर्देश जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को  दिये। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने श्रम कल्याण विभाग द्वारा मृत्यु एवं दिव्यांगता योजना के अंतर्गत निर्माण श्रमिकों के 05 आश्रितों को दो-दो लाख के एफडी प्रमाण पत्र प्रदान किए। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह  उपजिलाधिकारी बृजपाल सिंह, जिला विकास अधिकारी  तहसीलदार, सीओ ऎंजलि कटारिया समेत जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। 

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!