अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

समाजसेवियों को राष्ट्रीय सैन रत्न से सम्मानित करेगा आल इंडिया सैन जी महासंघ ट्रस्ट 

आल इंडिया सैन जी महासंघ ट्रस्ट की 192 वीं वीडियो कांफ्रेंस से हुई बैठक में लिया निर्णय 

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा। आल इंडिया सैन जी महासंघ ट्रस्ट की 192 वीं वीडियो कांफ्रेंस से हुई बैठक में समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य करने वालों को राष्ट्रीय सैन रत्न से सम्मानित करने पर चर्चा की गई।

रविवार को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष केवल किशोर की अध्यक्षता तथा संचालन राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरधारीलाल सैन ने किया। मुख्य वक्ता राजकुमार गवली ने ट्रस्ट के नीति आयोग तथा 80 सी इनकम टैक्स में पंजीकृत होने की जानकारी देते हुए कहा कि जो भी सदस्य इनकम टैक्स के दायरे में आते है वो सभी ट्रस्ट को दान कर इसका लाभ ले सकते हैं। ट्रस्ट के राष्ट्रीय संस्थापक एमएस ठाकुर ने ट्रस्ट की नीतियों तथा कार्यशैली के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि ट्रस्ट एक झंडा एक निशान,एक गुरू की तर्ज पर कार्य करते हुए समाज के छोटे छोटे संगठनों को सम्मानजनक स्थान देकर एक मजबूत सामाजिक संगठन बनाकर समाज को सम्मान दिलाने का कार्य करेगा।  चिकत्सा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.श्रीओम ने  कहा कि सामाजिक संगठन किसी भी समाज को प्रगति की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष केवल किशोर फोत्रा ने कहा कि सैन समाज का इतिहास गौरव पूर्ण रहा है।  हमें कहीं पर भी स्वयं को किसी से कम नहीं आंकना चाहिए।  आज सैन समाज हर क्षेत्र में अपना लोहा अपना रहा है।  उन्होंने अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाते हुए विशेषकर बालिकाओं को शिक्षित कर समाज को मजबूती प्रदान करने की अपील की।  राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरधारी लाल सैन ने कहा कि सैन समाज को सभी पार्टियों ने उनके अधिकारों से वंचित रखने का काम किया है लेकिन अब सैन समाज अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो चुका है। जो पार्टी सम्मान देने का काम करेगी चुनाव में उसी का सपोर्ट करेगा।  अमरोहा जनपद के गजरौला निवासी राष्ट्रीय महासचिव मनमोहन सिंह सैन एडवोकेट ने कहा कि समाज उत्थान के लिए जिन सैन बंधुओं ने उत्तकृष्ट कार्य किए है। उनको सम्मान देने का कार्य सामाजिक संगठनों द्वारा किया जाना चाहिए। जिससे अन्य भी उनसे प्रेरित होकर समाज उत्थान का कार्य अधिक ऊर्जा तथा रुचि के साथ करते हुए समाज के पिछड़े हुए सैन बंधुओं को मुख्य धारा में लाने का कार्य करें।  इसकी पहल करते हुए हमारे ट्रस्ट द्वारा समाज सेवियों को सैन रत्न की उपाधि से ट्रस्ट के स्थापना दिवस पर सम्मानित करने का कार्य करना चाहिए। रविंद्र बोरनारे ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए एकजुटता के साथ संगठन को मजबूती प्रदान करने की अपील की। युवा इकाई के  राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश सैन  युवाओं से  अधिक से अधिक जिम्मेदारी निभाने की अपील की।  राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरधारी लाल सैन ने मंच संचालन करते हुए  आपसी छोटे छोटे विवादों में ना पड़कर वरिष्ठजनो के साथ मिल बैठकर सुलझाने की अपील करते हुए कहा कि विवाद से व्यक्ति का विकास रुकता है तथा समय तथा धन की भी बर्बादी होती है। महिला इकाई की राष्ट्रीय महासचिव सीमा राउत ने सभी उपस्थित  महिलाओं से समस्त राजनीतिक तथा सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की। अंत में  राजस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष ललित मोहिल सैन के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मोन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर  चंद्रशेखर जगताप, रविन्द्र बोरनारे,अशोक शर्मा , सीमा राउत,सुंदर सिंह सैन,,मनोहर खोंडे,राजकुमार गवली,,रामबाबू श्रीवास,मांगेराम सैन, सी. पी.सिंह,लीलाधर खामब्यात,सुनीता रानी,रघुवीर सारण,रमन सैन, ऋषभ ठाकुर,संगीता गवली,विनायक बाघ,दिनेश जखंडे,भगवान चित्ते, संजू ठाकुरआदि ने भी विटार रखे। 

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!