अमरोहाउत्तरप्रदेश

विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, सांसद तंवर, विधायक तरारा एवं पूर्व विधायक हरपाल ने किया सम्मानित

गजरौला के  कंपोजिट विद्यालय कुमराला, हलपुरा स्थित कृष्णा सारस्वत बाल इंटर कॉलेज एवं कंपोजिट विद्यालय रहदरा में  हुए आयोजन 

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा। गजरौला में विभिन्न स्कूल-कालेजों में ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजयी प्रतिभगियों को सांसद कंवर सिंह तंवर, विधायक राजीव तरारा एवं पूर्व विधायक हरपाल सिंह ने सम्मानित किया।

शुक्रवार को कंपोजिट विद्यालय गजरौला में छात्र-छात्राओं ने अपनी कल्पनाओं, प्रतिभा एवं रंगों के माध्यम से भारत के उज्ज्वल भविष्य की सुंदर तस्वीर प्रस्तुत की। इसके अतिरिक्त छात्र छात्राओं ने अतिथियों के समक्ष विद्यालय में स्वयं के द्वारा तैयार किए गए मॉडल रिंकू कक्षा 8 मैजिक बॉक्स, शाने रज़ा ने रेन सेंसर, पल्लवी कक्षा 6ने ऑटो ट्रैफिक सिग्नल, की प्रस्तुति दीं।

जुबिया ,मोहम्मद शान, अरमान डिंपल आदि छात्र छात्राओं द्वारा tlm का स्टॉल लगाकर प्रस्तुतिकरण किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए । राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका, कवियत्री एवं प्रधानाध्यापिका रेखा रानी ने स्टाफ के संग अतिथियों का स्वागत किया।

मुख्य अ​तिथि सांसद कंवर सिंह तंवर, भाजपा के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री कुंवरपाल सिंह खड़गवंशी, आसाराम वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक अद्यक्ष विचित्र भाटी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा.  मोनिका सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार जिला समन्वयक प्रशांत गुप्ता, सत्यवीर सिंह एवं कंपोजिट विद्यालय गजरौला का समस्त स्टाफ, जिला उपाध्यक्ष विरेंद्र सिंह, अंकुर नागर, उत्तम प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

धनौरा विधानसभा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय कुमराला तथा हलपुरा स्थित कृष्णा सारस्वत बाल इंटर कॉलेज में ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के अंतर्गत पेंटिंग, पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण समारोह में क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मक सोच और भारत के उज्ज्वल भविष्य को लेकर अपने विचारों को चित्रों, पोस्टरों एवं भाषणों के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। विधायक राजीव तरारा ने प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर राजीव तरारा ने कहा कि ‘मेरे सपनों का भारत’ जैसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, कल्पनाशीलता और विचारों को सामने रखने का अवसर प्रदान करते हैं। बच्चों के सपनों में ही देश के भविष्य की तस्वीर दिखाई देती है। आज की युवा पीढ़ी भारत को विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, रचनात्मकता और विकसित भारत के संकल्प के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में जिम्मेदारी, संस्कार, रचनात्मक सोच और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध विकसित करना भी उसका महत्वपूर्ण उद्देश्य है। विद्यालयों में होने वाली ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ उन्हें अपने विचार व्यक्त करने का मंच भी प्रदान करती हैं। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी, संबंधित अधिकारीगण, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

उधर, कंपोजिट विद्यालय रहदरा में उच्च प्राथमिक स्तर के छात्र-छात्राओं की कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता पूर्व विधायक हरपाल सिंह के नेतृत्व में संपन्न कराई गई।

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय,  तृतीय,  चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया  गया।  प्रथम पुरस्कार जिगर कक्षा 8,  द्वितीय पुरस्कार रीना कक्षा 8,  तृतीय पुरस्कार कुमारी हिमानी कक्षा 7 ने प्राप्त किया।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक जयवीर सिंह,  शीशपाल सिंह सहायक अध्यापक,  पूजा कश्यप सहायक अध्यापक, पवन कुमार शिक्षामित्र, सतीश चंद्र रवि कुमार, करन सिंह पूर्व प्रधान आदि भी उपस्थित रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!