अमरोहाउत्तरप्रदेश

गजरौला के विशाल कुमार को WCAEO ने प्रदान की डॉक्टरेट की मानद उपाधि

टीवी धारावाहिक संकट मोचन हनुमान में मुख्य किरदार निभाने वाले बॉलीवुड अभिनेता निर्भय वाधवा ने दिया सम्मान

नवनीत अग्रवाल 

नई दिल्ली।  दिल्ली में आयोजित समारोह में शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए गजरौला के मोहल्ला संत नगर निवासी  विशाल कुमार को वर्ल्ड कल्चरल एंड एजुकेशनल ऑर्गनाइजेशन ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया।

विशाल कुमार ने शिक्षा,योग एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में टीवी धारावाहिक संकट मोचन हनुमान में मुख्य किरदार निभाने वाले बॉलीवुड अभिनेता निर्भय वाधवा ने उपाधि प्रदान करते हुए उनके कार्यों की सराहना की साथ ही इस सम्मान को पाने के बाद विशाल कुमार ने हर्ष व्यक्त करते हुए ऑर्गनाइजेशन समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!