अमरोहाउत्तरप्रदेश

गजरौला में युवकों ने कैंटीन संचालक को पीटा, दो हिरासत में  

थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर गोसाईं में हुई घटना, चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

नवनीत अग्रवाल 

अमरोहा। गजरौला में विवाद के चलते युवकों ने कैंटीन संचालक को लाठी-डंडों से पीट दिया। मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह विवाद शांत कराया। दो आरोपियों को हिरासत में भी लिया। मामले में पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

गजरौला थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर गोंसाई निवासी कैंटीन संचालक योगेश कुमार व आकाश के बीच किसी बात को लेकर विवाद चला आ रहा है। बुधवार की रात आकाश के साथ उसके दो साथी कैंटीन पर पहुंचे व योगेश को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। शोर होने पर आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी होने पर कैंटीन संचालक के परिजन मौके पर पहुंचे। वहीं आरोपियों के अन्य साथी भी वहां पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह विवाद शांत कराया। पुलिस को देख आरोपी फरार हो गए। घेराबंदी कर पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया। वहीं 13 मई की शाम को भी आरोपियों ने कैंटीन संचालक कै भाई को तमंचे के बल रोकने का प्रयास किया। किसी तरह कैंटीन संचालक का भाई उनसे बचकर घर पहुंचा। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि इस मामले में आकाश, कमल, विकास, आदित्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!