किसानों की दुर्दशा को नेताओं के साथ ही सरकारें भी दोषीः उपेंद्र
गजरौला के गांव खादगूजर में हुई राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की बैठक

अमरोहा। रविवार को गजरौला ब्लाक के गांव गांव खादगूजर में स्थित केएंसएम लॉ कालेज में खचेडू सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष चौधरी उपेन्द्र सिंह ने कहा कि किसानों की दुर्दशा के लिए पक्ष और विपक्ष सभी पार्टीयों की सरकारें जिम्मेदार हैं। किसानों को जाति धर्म में बांटकर पार्टियां सरकारें बनाती हैं ।परन्तु उद्योगपतियों और पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाया जाता है। जिसके कारण प्रत्येक किसान भारी कर्ज की दलदल में फंस चुका है। उन्होने कहाकि राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह के मिशन 2027 किसान सरकार, को सफल बनाने को जिला ,तहसील,ब्लाक व ग्राम स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। प्रत्येक तहसील व ब्लाक स्तर पर बैठकें करके सभी गांवों में किसान मजदूर जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। कार्यकारी जिलाध्यक्ष लकी गौसल ने घोषणा की कि प्रत्येक माह की 10 तारीख को ब्लाक गजरौला , 15 को तहसील मंडी धनौरा, 25 को ब्लाक धनौरा तथा प्रत्येक 17 तारीख को ब्लाक हसनपुर में बैठकें की जायेंगीं। नोगावांं ,अमरोहा व हसनपुर तहसीलों व शेष ब्लाकों की मासिक बैठकों की तिथियां भी यथाशीघ्र घोषित की जायेंगीं। युवा इकाई के जिला प्रभारी अंकित महाल ने कहा अगले सप्ताह जिला तहसील व ब्लाक कार्य कारीणी का गठन आरम्भ किया जायेगा। जिसमें सभी वर्गों के किसान मजदूर नौजवानो को जोडा जायेगा। सभी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष जोरावर की पत्नी को गम्भीर बीमारी से यथाशीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस मौके पर सरदार सावेन्द सिंह,देवेन्द्र सिंह,रईस प्रधान,रमेश यादव,भुवनेश गिरि,हरदीप सिंह ,मंडल महासचिव जोगेन्द्र आर्य,नरेन्द सिंह ,जोगेन्द्र सिंह ,योगेन्द्र सिंह , बलराज सिंह ,धर्मपाल सिंह चौहान, विजयपाल सिंह, सरदार मर्हीपाल सिंह,कमलजीत सिंह ,चमन सिह नरेश यादव,जगदीश सिंह, उमेशपाल सिंह , उमेश सिंह, सरदार रामकिशन सिंह आदि ने विचार किये। संचालन अंकित महाल नें किया।



