हंड्रेड परसेंट फैमिली ड्रामा और इमोशन से भरपूर है उत्तर कुमार की फिल्म हैप्पी, राजलक्ष्मी यू-ट्यूब चैनल पर मचा रही धमाल
फिल्म समीक्षा-

दर्शकों के मन और मस्तिष्क को झकझोर रही है फिल्म की कहानी, हर फिल्म की तरह यह फिल्म भी बनाएगी रिकार्ड
फिल्म समीक्षा-
नवनीत अग्रवाल

एक ओर जहां सोशल मीडिया प्लेटफार्म अश्लीलता और फूहड़ता के साथ ही गाली-गलौज के केंद्र बन गए हैं और वेब सीरीजों में भी भारतीय संस्कृति और सभ्यता का जमक माखौल उड़ाया जा रहा है। वहीं हरियाणवी और देहाती भाषा की फिल्में आज भी इन सबसे दूरी बनाए हुए हैं। हरियाणवी फिल्मों के सुपरस्टार और अमिताभ कहे जाने वाले उत्तर कुमार ने एक बार फिर अपनी अभिनय कला और दिलों को छू लेने वाली मार्मिक कहानी का लोहा मनवाया है। राजलक्ष्मी यू ट्यूब चैनल पर आठ अगस्त को प्रदर्शित उनकी फिल्म हैप्पी को हमेशा की तरह लाखों दर्शकों और प्रशंसकों का प्यार मिल रहा है। इस फिल्म में नायक की भूमिका के साथ ही उन्होंने फिल्म का निर्देशन भी किया है। गीत भी लिखे हैं। इतना ही नहीं कान्सेप्ट और डायलॉग भी उन्हीं के हैं।

यू-ट्यूब पर धमाल मचा रही हैप्पी फिल्म की कहानी एक छोटे से गांव से शुरू होती है। पत्नी की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद निशा ( लवली राजपूत) अपनी बेटी चंचल (शगुन रावत) का पालन पोषण सादगी से कर रही होती है। बेटी शहर में एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाती है। जहां एचपी सर (उत्तर कुमार) शिक्षक की भूमिका में नजर आएंगे। एक दिन वह चंचल के कहने पर उसके घर चले जाते हैं। वहां उनकी मुलाकात अपनी सहपाठी निशा से होती है। इसी के बाद एचपी सर यानि हैप्पी के मन में निशा के लिए प्रेम जागृत होता है लेकिन समाज इसकी इजाजत नहीं देता। फिल्म का एक डायलाग काफी पसंद किया जा रहा है। जिसमें चंचल, हैप्पी सर से पूछती है कि सर विधवा विवाह पर आपकी क्या राय है? हैप्पी सर जवाब देते हैं- बेटा अगर हम किसी विधवा के दीवन में खुशियां ला सकते हैं तो ये तो बिल्कुल ऐसे हो जाएगा जैसे किसी उजड़े चमन में फूल खिलाना। कुल मिलाकर फिल्म पूरी तरह पारिवारिक है और इसका अंत भी समाज को एक सुखद संदेश देने के साथ होता है।

फिल्म में राजीव सिरोही भी शिक्षक की भूमिका में हैं और आते ही दर्शकों को खूब गुदगुदाते हैं। इनके साथ ही नानक चंद, पूजा शर्मा, शगुन रावत, नवनीत अग्रवाल, स्वाति कुमारी, शेखर, राधिका शर्मा, डा. यूके चौधरी, डा.राहुल, रविंद्र सिंह बौद्ध, अंकित, संजय, राहुल भी विभिन्न किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म की निर्माता राजबाला धामा एवं सहायक निर्देशक एमएन राही अकेला, अनमोल हैं। फिल्म के एडीटर अनुज जिंदल धोनी और असिस्टेंट एडीटर आकाश गंगवार हैं। फिल्म को शूट किया है कैमरामैन प्रिंस सैनी एवं बंटी ठाकुर ने। उनके सहायक शशिकांत और नीशू रहे। मेकअप सिया गौतमी का रहा।
तो फिर देर किस बात की। यदि आपने भी अभी तर उत्तर कुमार और लवली राजपूत अभिनीत फिल्म हैप्पी नहीं देखी है तो जल्दी से राजलक्ष्मी चैनल सर्च करें और देखें विशुद्ध रूप से पारिवारिक फिल्म हैप्पी। और हां, फिल्म तीन पार्टों में है।



