छह वर्ष पूर्व रजबपुर से अपहर्ता को दिल्ली से किया बरामद
अमरोहा एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देशन में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अमरोहा श्री अमित कुमार आनन्द के निर्देशन व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय अमरोहा श्री राजीव कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण व श्रीमान क्षेत्राधिकारी क्राईम श्री अभिषेक कुमार महोदय के पर्यवेक्षण में थाना रजबपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 23/19 धारा 363,376 भादवि व ¾ पाक्सो अधि0 थाना रजबपुर जनपद अमरोहा बनाम प्रिंस से सम्बन्धित अपहर्ता को आज दिनांक 19.03.2025 मुखबिर की सूचना व सर्विलांस टीम के सहयोग व अन्य गोपनीय सूचनातंत्र के आधार पर सकुशल एनसीआर दिल्ली क्षेत्र से बरामद किया गया । उक्त अभियोग में दिनांक 13.02.2019 को वादी द्वारा अपनी पुत्री के अपहरण के सम्बन्ध में थाना रजबपुर पर दर्ज कराया गया था । जिसमें समय समय पर बारह तात्कालीन विवेचकों द्वारा विवेचना सम्पादित की गई परन्तु अपहर्ता की बरामदगी नहीं हो सकी थी । श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा थाना प्रभारी एएचटीयू को उचित निर्देश देकर अपहृता बरामदगी करनें हेतु उचित निर्देश दिये गये थे । थाना प्रभारी एएचटीयू व उनकी टीम द्वारा पूर्ण मनोयोग से विवेचना सम्पादित करते हुए मुखबिर खास व सर्विलांस टीम के सहयोग व अन्य सूचना तंत्र से सूचना संकलित कर व समय समय व उच्चाधिकारीगण द्वारा विवेचना में उचित निर्देशों का पालन करते हुए अपहृता को एनसीआर दिल्ली क्षेत्र से बरामद किया गया । पीडिता द्वारा अपनें धारा 161 सीआरपीसी के बयानों में बताए गए अभियुक्त प्रिंस के विरूद्ध कठोर से कठोर विधिक कार्यवाही विवेचना के क्रम में की जाएगी ।
गिरफ्तार करने वाली टीम
1- प्रभारी निरीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार, थाना एएचटीयू जनपद अमरोहा ।
2- उपनिरीक्षक श्री रमेश सहरावत, थाना एएचटीयू जनपद अमरोहा ।
3- उपनिरीक्षक श्री प्रवीण कुमार, थाना एएचटीयू जनपद अमरोहा ।
4- हे0का0 269 अंशू कुमार, थाना एएचटीयू जनपद अमरोहा ।
5- म0हे0का0 अंशु मलिक, थाना एएचटीयू जनपद अमरोहा ।
6- म0का0 1043 अनुराधा, थाना एएचटीयू जनपद अमरोहा ।



