2027 के विधानसभा चुनाव में पीडीए की नीति अपनाएगी समाजवादी पार्टी
अमरोहा जनपद के महेशरा में पीडीए पंचायत का आयोजन, भाजपा सरकार की आलोचना

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। गांव महेशरा में समाजवादी पार्टी की पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी को जिताने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मस्तराम यादव ने कहा ” जनता आज की मौजूदा सरकार से दुखी है। लोगों को आपस में लड़ाकर भाजपा अपना उल्लू सीधा कर रही है। समाजवादी पार्टी की पीडीए की नीति से लोकसभा में गठबंधन ने 43 सीट जीती थीं। उसी विचारधारा पर आगे चलकर प्रदेश में सरकार लाकर सभी के लिए काम किया जाएगा।
पूर्व मंत्री जगराम सिंह ने कहा ” लोग समजवादी पार्टी की और देख रहे हैं, उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार लाकर अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाना है”। पूर्व विधायक अशफाक अली ने कहा ” समाजवादी विचारधारा ने देश में हमेशा एकता की बात की है हम समाज के अंतिम पायदान तक के सभी व्यक्तियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार काम करने के लिए समाजवादी सरकार को लाना है|”। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष आमिर रजा जैदी ने कहा ” सभी कार्यकर्ता अपने अपने स्तर से जुट जाएं एकसाथ मिलकर काम करना है और सपा सरकार लाना है|”। सपा जिला कोषाध्यक्ष विपिन कौशिक ने कहा ” छात्र, नौजवान , महिलाएं, किसान,व्यापारी सभी इस सरकार से परेशान हैं। इससे छुटकारा पाना चाहते हैं|। समाजवादी पार्टी हमेशा सभी को साथ लेकर चलती है सरकार आने पर सभी के उत्थान के लिए योजना बनाने के साथ साथ नौजवानों को रोजगार दिया जायेगा। पिछड़ा वर्ग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा ” सभी लोग मिलकर पी डी ए की नीतियों पर चलकर समाजवादी पार्टी की सरकार लाकर सभी लोगों के लिए काम करेंगे|”। पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने कहा ” पी डी ए की तर्ज पर चलते हुए सपा सरकार को लाना है|”। आलोक भारती एडवोकेट ने कहा ” मौजूदा सरकार लड़ाकर राज कर रही है किसानों की सुध लेने वाला कोई नहीं है, बाबा साहिब का अपमान कर रही है मौजूदा सरकार इसे हटाकर सबको सम्मान दिलाना ही हमारा लक्ष्य है|”। सभा का संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक श्योनाथ प्रजापति ने किया। सभा में अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव मुमताज खां , सचिन यादव, कृपाल सिंह, विनोद गुप्ता, हसन रजा, कुलदीप देवल, अनिल प्रधान, प्रकाश सैनी, योगेंद्र उपाध्याय, निर्मल सिंह यादव,प्रभु उपाध्याय, अमन चौधरी, रजनीश यादव आदि उपस्थित रहे।



