ओमपाल यादव सैल्यूट तिरंगा मुरादाबाद मण्डल के मीडिया प्रभारी मनोनीत
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रोमी चौधरी ने सौंपी जिम्मेदारी
नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। सैल्यूट तिरंगा के प्रदेश अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह रोमी ने ओमपाल यादव को मुरादाबाद मण्डल का मीडिया प्रभारी मनोनीत किया है।
शनिवार को रोमी चौधरी ने बताया कि राष्ट्रवादी संगठन सैल्यूट तिरंगा देश का समर्पित संगठन है। जिसमें हुतात्मा सैनिकों के प्रति सम्मान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम, महिलाओं के प्रति सम्मान, जनसंख्या को रोकने के लिए कानून लाना आदि प्रमुख कार्य शामिल हैं। वहीं ओमपाल यादव ने संगठन में मुरादाबाद मण्डल मीडिया प्रभारी मनोनीत होने के बाद कहा कि सैल्यूट तिरंगा संगठन निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है और तेजी से आगे बढ़ रहा है। सैल्यूट तिरंगा, एक राष्ट्रवादी संगठन अपने स्थापना के मात्र छह वर्षों के कार्यकाल के दौरान देश के लगभग सभी राज्यों में अपनी गतिविधियों के माध्यम से राष्ट्रवाद का भाव जागरण कर अपनी पहचान बना ली है।



