अमरोहाउत्तरप्रदेश
अमरोहा में पिता-पुत्रों को 03-03 वर्ष कारावास एवं 18 हजार के अर्थदंड की सजा
आदमपुर थाने में दर्ज है मुकदमा, गांव भैंसरी के निवासी हैं तीनों अभियुक्त

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। अमरोहा पुलिस द्वारा गुणवत्तापूर्ण विवेचना सम्पादित कर प्रभावी पैरवी के चलते मा0 न्यायालय में आदमपुर पर पंजीकृत मारपीट कर चोट पहुंचाने से सम्बन्धित पंजीकृत मु0अ0सं0 506/15 धारा 324,323 भादवि में अभियुक्तगण 01 हुकम सिंह पुत्र चंद्रपाल 02 रामचंद्र पुत्र चंद्रपाल 03 विजय पुत्र चंद्रपाल निवासीगण ग्राम भैंसरी थाना आदमपुर जनपद अमरोहा को 03-03 वर्ष कारावास व कुल 18,000/- रुपए के अर्थदण्ड से दण्डित कराया गया है ।
सिद्धदोष अपराधीगण:-
1- हुकम सिंह पुत्र चंद्रपाल
2- रामचंद्र पुत्र चंद्रपाल
3- विजय पुत्र चंद्रपाल
निवासीगण ग्राम भैंसरी थाना आदमपुर जनपद अमरोहा।



