अमरोहाउत्तरप्रदेश
रूचि मित्तल दोबारा बनीं कथा कुंज साहित्य सेवा परिषद में हरियाणा शाखा की महिला विंग में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
पूर्व में जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड गजरौला में चिकित्सक रहे डा. प्रमोद अग्रवाल की पत्नी हैं कवियत्री रूचि मित्तल

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। जनपद के गजरौला में स्थित जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड में पूर्व में चिकित्सक रहे डा. प्रमोद अग्रवाल की पत्नी कवियत्री, साहित्यकार रूचि मित्तल को कथा कुंज साहित्य सेवा परिषद में दोबारा हरियाणा शाखा की महिला विंग में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। कथा कुंज साहित्य सेवा परिषद के संस्थापक गोविंद गुप्ता एवं मुकेश पटेल ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा है। मंगलवार को झज्जर (हरियाणा) से फोन पर रूचि मित्तल ने यह जानकारी दी। बता दें कि रूचि मित्तल को पूर्व में ऑथर ऑफ द ईयर का खिताब भी मिल चुका है।



