अमरोहाउत्तरप्रदेश
गजरौला पुलिस के हत्थे चढ़ा सिरफिरा आशिक, जाएगा जेल
दो दिन पूर्व एक युवती को रास्ते में रोककर की थी मारपीट, गला घोंटने की कोशिश

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। गजरौला में दो दिन पूर्व स्कूटी पर जा रही युवती को रोककर मारपीट और गला घोंटने की कोशिश करने का आरोपी सिरफिरा आशिक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बता दें कि शनिवार की शाम थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती स्कूटी से गजरौला से अपने गांव जा रही थी। रास्ते में गांव के ही एक युवक ने उसे रोककर मारपीट की और सड़क पर गिरा दिया। उसे अपने पैरों के बीच फंसाकर गला घोंटने की भी कोशिश की। इस दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने युवती को उसके शिकंजे से छुड़ाया। मौका पाकर आरोपी भाग निकला था। वहीं किसी ने घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्टो एक्ट एवं अन्य संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे पकड़ने के लिए तीन टीमों को लगाया था।
सोमवार को गजरौला इंस्पेक्टर सनोज प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी राहुल निवासी गांव सलेमपुर गोसाई थाना गजरौला को गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल परीक्षण के उपरांत उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।



