डीएम ने दिए हाईवे के अवैध कटों को तत्काल बंद कराने के निर्देश
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम निधि गुप्ता वत्स ने अफसरों को किया निर्देशित

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे 09 पर अवैध कटों को तत्काल बंद कराने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी बृजेश कुमार को निर्देश देते हुए कहा कि स्ट्रीट वेंडर के लिए स्ट्रीट जोन चिन्हित कर बनाया जाए और पार्किंग के लिये उचित स्थान तय किया जाए ताकि शहर में जाम की स्थिति न हो और आवागमन सुगम हो सके ।
जिलाधिकारी ने एक सप्ताह में स्पीड नियंत्रण बोर्ड लगवाए जाने के निर्देश NHI प्रतिनिधि को दिए । कहा कि हाइवे में जो अवैध कट हैं। उनको बन्द किया जाए। विशेष ध्यान देकर यह कार्य किया जाए । अधिशासी अभियंता pwd ने बताया कि इस माह दुर्घटनाओं में 25 प्रतिशत कमी आयी है। जिलाधिकारी ने कहा कि दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए अभियान चलाकर हाईवे के अवैध कट बंद कराए जाएं। ARM रोडवेज को निर्देशित करते हुए कहा कि ड्राइवर को ट्रेंड करें । जाम वाले स्थान पर बसों को न रोका जाए। केवल बस स्टैंड पर ही वाहन रोककर यात्रियों को बैठाया जाए।
ट्रैफिक पुलिस निरीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि जाम वाले स्थानों पर प्राइवेट वाहन मार्ग और चौराहें पर न खड़े हों। अधिक से अधिक चालान किया जाए यह सुनिश्चित हो । सभी सरकारी और निजी शैक्षिक संस्थाओं में सड़क सुरक्षा समिति की वैठक नियमित हों और सड़क सुरक्षा क्लब का गठन कर लिया जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक यह विशेष ध्यान दें।
जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालय के बच्चों को मोटर ट्रेनिंग स्कूल में सड़क सुरक्षा के नियमों ट्रैफिक के नियमो का प्रशिक्षण जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा कराया जाए।ट्रक-बसों के ड्राइवरों की आंखों का टेस्ट कराया जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा इसका कैम्प लगाया जाए। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता pwd को निर्देशित करते हुए कहा कि रोड के किनारे के जो विद्यालय हैं । वहां पर स्पीड लिमिट साइनेज प्राथमिकता के साथ होने चाहिए ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सतपाल सिंह, अधिशासी अभियंता pwd, संभागीय परिवहन अधिकारी महेश कुमार शर्मा, सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य अनिल कुमार जग्गा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।




