वेंकटेश्वर समूह के चेयरमैन डा. सुधीर गिरि ने की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट

– डा. सुधीर गिरि ने प्रतिकुलाधिपति डा राजीव त्यागी के साथ नितिन गडकरी से नई दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर भेंट कर उनको 6 सितंबर को होने वाले श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय के “दसवें दीक्षांत समारोह” के लिए दिया निमंत्रण पत्र
“श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति एवं समूह अध्यक्ष डा.सुधीर गिरी के आधिकारिक प्रतिनिधि डा. राजीव त्यागी ने केंद्रीय मंत्री द्वारा विश्वविद्यालय के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनवाए गए नवनिर्मित “वेंकटेश्वरा ऊपरीगामी सेतु” के लिए उनका आभार जताते हुए वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय द्वारा चलाए जा रहे”रोड सेफ्टी मैनेजमेंट” के एडवांस्ड पाठ्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी
नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय/ संस्थान एवं वेंकटेश्वर समूह के संस्थापक अध्यक्ष डा. सुधीर गिरि ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें 6 सितंबर को होने जा रहे विश्वविद्यालय के “दसवें दीक्षांत समारोह” में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इसके साथ ही डा. सुधीर गिरि ने वेंकटेश्वरा समूह द्वारा पिछले ढाई दशक में उत्कृष्ट शिक्षा के साथ-साथ अंतोदय तक चलाई जा रही शानदार निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं के लिए केंद्रीय मंत्री को विस्तार से बताया। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने वेंकटेश्वरा शैक्षिक समूह द्वारा गरीब और साधनविहीन बच्चों को दी जा रही शानदार उच्च शिक्षा एवं निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं की प्रशंसा करते हुए उन्हें भारत सरकार के सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा हर संभव मदद दिलाने का भी भरोसा दिया।
“केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से संस्थापक अध्यक्ष डा. सुधीर गिरि हुई खास मुलाकात के बारे में विस्तार से बताते हुए प्रतिकुलाधिपति डा राजीव त्यागी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने डा. सुधीर गिरि को आने के लिए आश्वस्त किया है। “वेंकटेश्वरा समूह के संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से हुई इस शानदार शिष्टाचार भेंट पर डा. सुधीर गिरि को आयुष मंत्रालय भारत सरकार के सलाहकार डा. नवल कुमार वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार एवं शिक्षाविद डा. ललित भारद्वाज, वरिष्ठ चिकित्सक डा सुनील जिंदल, डा राजीव अग्रवाल, डा नीरज कंबोज, विश्वविद्यालय के प्रधान सलाहकार प्रो वीपीएस अरोड़ा, कुलपति प्रो डा कृष्णकांत दवे, सीईओ अजय श्रीवास्तव, कुलसचिव प्रो पीयूष पांडे, डा राजेश सिंह, डा दिव्या गिरधर, डा वीएन झा, डा योगेश्वर शर्मा, डा तेजपाल सिंह, डा मोहित शर्मा, अरुण गोस्वामी, मारूफ चौधरी एवं मेरठ परिसर से परिसर निदेशक डा प्रताप सिंह, व मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि बधाइयां प्रेषित की हैं।











