अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

श्री वैंकटेश्वरा विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर “वृहद रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, यज्ञ, हवन, भण्डारे एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन”

-वैंकटेश्वरा समूह के संस्थापक अध्यक्ष डा. सुधीर गिरि का भी आज जन्मदिन , मेरठ एवं गजरौला दोनों परिसर में केक काटकर एवं गरीब लोगों को भोजन कराकर शानदार तरीके से किया सेलीब्रेट 

-ढाई दशक पहले आज ही के दिन भगवान वैंकटेश्वरा के नाम पर स्थापित ये नन्हा पौधा आज अध्ययनरत स्टूडेंट्स एवं अभिभावकों की अपेक्षा पर खरा उतरते हुए आप सभी देशवासियों के सहयोग से शिक्षा का एक “वट वृक्ष” बन गया – डा. सुधीर गिरि, संस्थापक अध्यक्ष वैंकटेश्वरा समूह

-उत्कृष्ट शिक्षा नवाचारों, शोध एवं अनुसंधान व सुसंस्कारों के बल पर आज देश का अग्रणी शिक्षण संस्थान बना वैंकटेश्वरा- डा. राजीव त्यागी प्रतिकुलाधिपति श्री वैंकटेश्वरा विश्वविद्यालय/ संस्थान 

नवनीत अग्रवाल 

अमरोहा। उत्तर भारत के अग्रणी शैक्षणिक समूह वैंकटेश्वरा का 26 वां स्थापना दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें संस्थापक अध्यक्ष डा. सुधीर गिरि ने स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर वृहद रक्तदान शिविर एवं वृक्षारोपण, हवन एवं यज्ञ द्वारा सभी देशवासियों के लिए सुख शांति एवं आरोग्य की कामना की। डा. सुधीर गिरि ने कहा कि ढाई दशक पहले भगवान वैंकटेश्वरा के नाम पर स्थापित शिक्षा का यह नन्हा पौधा आज आम जनमानस, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए ना सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि उत्तर भारत में उच्च तकनीकी एवं चिकित्सा शिक्षा का एक “वट वृक्ष” बन गया है। हम अपने यहाँ अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं को नवाचार, शोध अनुसंधान एवं संस्कारयुक्त उत्कृष्ट शिक्षा के बल पर एक शानदार सुरक्षित कैरियर देने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।

शनिवार को वैंकटेश्वरा समूह के 26 वें स्थापना दिवस पर आयोजित “वृहद रक्तदान” शिविर, वृक्षारोपण यज्ञ हवन भण्डारा एवं सांस्कृतिक उत्सव का शुभारम्भ संस्थापक अध्यक्ष डा. सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी, सीईओ अजय श्रीवास्तव, कुलपति प्रो. कृष्ण कान्त दवे, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. आईबी.राजू आदि ने रक्तदान शिविर का फीता काटकर एवं सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया। 

-अपने सम्बोधन में समूह चेयरमैन/ संस्थापक अध्यक्ष डा. सुधीर गिरि ने कहा कि मै हमेशा उन अभिभावकों का ऋणी रहूंगा जिन्होंने मेरे उपर विश्वास जताते हुए अपने बच्चों को वैंकटेश्वरा में शिक्षा ग्रहण करने का निर्णय लिया।| हम अपने यहां अध्ययनरत सभी स्टूडेंट्स एवं अभिभावकों  को आश्वस्त करते हैं कि संसाधनों एवं तकनीक के बेहतर सदुपयोग से अपने छात्र-छात्राओं को एक प्रभावी मंच देने का काम करेंगे ताकि वो राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार तरीके से वैंकटेश्वरा एवं अपने देश का प्रतिनिधित्व कर सके । 

-इस अवसर पर प्रधान सलाहकार प्रो.वीपीएस. अरोड़ा, कुलपति प्रो.कृष्ण कान्त दवे, कुलसचिव डा. पीयूष पांडेय, डा. राजेश सिंह, डा. राजवर्धन, डा. योगेश्वर शर्मा, डा. विश्वनाथन झा, डा. दिव्या गिरधर, डा. नीतू पंवार, डा.दिनेश गौतम, डा. संजीव भट्ट, डा. अमित सक्सेना, डा. तेजपाल सिंह, डा.आशुतोष सिंह, एना एरिक ब्राउन, डा. अश्विन कुमार सक्सेना, डा. सर्वानन्द साहू, डा. मोहित शर्मा, डा. स्नेहलता, मारुफ़ चौधरी, एस.एस. बघेल, अरुण गोस्वामी, डा. मोहित कुमार, आनंद नागर, प्रशांत दहिया, श्री राम गुप्ता, सुदीप घोष एवं मेरठ परिसर से डा. प्रताप सिंह और मीडिया प्रभारी विश्वास राणा उपस्थित रहे।

|

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!