श्री वैंकटेश्वरा विश्वविद्यालय के 27 छात्र-छात्राओ का कोरिया की कंपनी में चयन

– नौकरी पाकर चयनित छात्र-छात्राओं में ख़ुशी का लहर, आगामी आठ जुलाई से होगी सभी चयनित छात्र-छात्राओ की ज्वाईनिंग
– सभी चयनित छात्र-छात्राओ को कंपनी के प्रबंधक एचआर अखिलेश यादव एवं सहायक मैनेजर विक्रम सिंह ने संस्थान प्रबंधन के साथ मिलकर ऑफर लेटर प्रदान किये। एक शैक्षणिक वर्ष में रिकॉर्ड एक हजार सात सौ अस्सी से ज्यादा छात्र-छात्राओ को मिला रोजगार
– भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था, आज स्किल इण्डिया, डिजीटल इण्डिया, स्व-रोजगार एवं कौशल विकास जैसी तेजी से बढ़ते स्थायी इंफ्रास्ट्रक्चर एवं विकसित भारत मिशन की योजनाओं से देश तेजी से विकसित भारत की ओर, इंजीनियरिंग दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा रोजगार देने वाला क्षेत्र, तकनीकी स्किल्ड युवाओ के लिए देश एवं विदेश में नौकरीयों के लाखो अवसर- डा. सुधीर गिरि, संस्थापक अध्यक्ष, वैंकटेश्वरा समूह
– गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेस्ट इन्डस्ट्रियल एक्सपोजर के दम पर वैंकटेश्वरा में इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर, वाणिज्य, प्रबन्धन, पैरामेडिकल, नर्सिंग एवं हैल्थ सेक्टर समेत पिछले एक शैक्षणिक वर्ष में मेरठ व गजरौला परिसर के एक हजार सात सौ अस्सी से अधिक युवाओं को मिला स्थायी रोजगार एवं सम्मानित कैरियर – डा. राजीव त्यागी, प्रतिकुलाधिपति, श्री वैंकटेश्वरा विश्वविद्यालय
– श्री वैंकटेश्वरा विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग, स्कूल ऑफ आईटी एंड मैनेजमेंट को “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” के रूप में करेंगे विकसित- प्रो.(डा.) कृष्ण कांत दवे, विख्यात शिक्षाविद,अर्थशास्त्री एवं नवनियुक्त कुलपति श्री वैंकटेश्वरा विश्वविद्यालय
नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। श्री वैंकटेश्वरा विश्वविद्यालय / संस्थान में देश की प्रतिष्ठित मैकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल कम्पनी पीआईसीएल लिमिटेड द्वारा कैम्पस प्लेसमेन्ट ड्राईव- 2024 का आयोजन किया गया। जिसमें गजरौला एवं मेरठ परिसर के 300 से अधिक छात्र-छात्राओ ने प्रतिभाग किया। कई राउण्ड के कठिन साक्षात्कार के बाद कम्पनी ने 27 छात्र-छात्राओ को जॉब के लिए चयनित कर संस्थान प्रबन्धन के साथ मिलकर उनको ऑफर लेटर प्रदान किये । वैंकटेश्वरा समूह संस्थापक अध्यक्ष डा. सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी ने चयनित छात्र-छात्राओ को शुभकामनाऐं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । संस्थापक अध्यक्ष डा. सुधीर गिरि ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं कौशल विकास के द्वारा वैंकटेश्वरा के छात्र-छात्राऐ देश-विदेश में सफलता का परचम लहरा रहे है । हम अपने यहां अध्यनरत छात्र-छात्राओ को शानदार, सुरक्षित एवं स्थायी कैरियर देने के लिए दृढ संकल्पित है ।
शनिवार को वैंकटेश्वरा विश्वविद्यालय/ संस्थान के डा. सीवी रमन सभागार में “कैम्पस प्लेसमेन्ट ड्राईव-2024” का शुभारम्भ संस्थापक अध्यक्ष डा. सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी, नवनियुक्त कुलपति प्रो.(डा.) कृष्ण कान्त दवे, कम्पनी के प्रबन्धक एच.आर. श्री अखिलेश यादव एवं सहायक मैनेजर विक्रम सिंह, प्लेसमेंट अधिकारी डा. अनिल जायसवाल आदि ने सरस्वती माँ के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया । अपने सम्बोधन में संस्थापक अध्यक्ष डा. सुधीर गिरि ने कहा कि वैश्विक मंदी एवं कोरोना महामारी के बाद भी देश के स्किल्ड युवाओ विशेष रूप से इंजीनियरिंग, आई.टी., प्रबन्धन एवं वाणिज्य सेक्टर में ढेरो रोजगार सम्भावनाएं है । आदरणीय प्रधानमंत्री जी के स्किल इण्डिया-डिजीटल इण्डिया जैसी कल्याणकारी शानदार योजनाओ से प्रेरणा लेकर देश निरन्तर विकास की ओर अग्रसर है । हम अपने यहाँ अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओ को एक सुरक्षित कैरियर देने के लिए प्रतिबद्ध है । हमारे यहाँ इंजीनियरिंग, प्रबंधन एवं बिजिनेस स्टडीज के छात्र-छात्राऐ देश विदेश मे उच्च पदो पर कार्यरत है ।
इस अवसर पर ग्रुप सीईओ अजय श्रीवास्तव, कुलसचिव डा. पीयूष पाण्डेय, प्लेसमेंट अधिकारी डा. अनिल जायसवाल, डीन इंजीनियरिंग डा. आशुतोष सिंह , डा. राजेश सिंह, डा. सर्वानन्द साहू, डा. दिव्या गिरधर, आई.टी. हेड विशाल शर्मा, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट मैनेजर सौरभ मित्रा, सलाहकार आरएस शर्मा, मारूफ चौधरी, डा. सचान, डा. चारू अग्रवाल एवं मेरठ परिसर से डा. प्रताप सिंह, अरूण गोस्वामी, डा. विवेक सचान, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि उपस्थित रहे ।









