आलू का भंडारण शुरू, रेट में आई तेजी

अजय गर्ग बुगरासी।(बुलंदशहर) आलू का भंडारण शुरू होते ही रेट में उछाल आ गया है। कोल्ड स्टोर में आलू का भंडार करने वाले व्यापारी किसानों के आलू की खरीदारी अब रेट बढ़ाकर कर रहे हैं। ऐसे में आलू के रेट 40 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं।
दो दिन पहले तक थोक में चिप्सोना आलू का रेट 11 रुपए तथा फोर आलू छह रुपए प्रति किलो बिक रहा था। खर्चा आदि जोड़ फुटकर विक्रेता अपने हिसाब से आलू की बिक्री कर रहे थे। अब बृहस्पतिवार से आलू का भंडारण शुरू हो गया है। भंडारण शुरू होते ही आलू के रेट में उछाल आया गया है। किसानों के अतिरिक्त बड़े पैमाने पर व्यापारी भी आलू का भंडारण करते हैं। व्यापारियों ने थोक में चिप्सोना आलू की 13 रुपए प्रति किलो की खरीदारी शुरू कर दी है। इससे आलू फोर में भी उछाल आया गया है। फोर आलू का थोक का रेट भी छह से बढ़कर आठ रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया है। मोहित सिंघल, चांद खान आदि आढ़तियों ने बताया कि कोल्ड स्टोर में आलू का भंडारण शुरू हो गया है। किसानों ने भंडारण शुरू कर दिया है। कुछ व्यापारी भी भंडारण के चलते किसानों का आलू खेत से ही खरीद रहे हैं। इससे आलू के रेट में बढ़ोतरी हो गई है। कोल्ड स्टोर भरने के बाद फिर से आलू के रेट में गिरावट हो जाएगी। फिलहाल भंडारण के कारण आलू के रेट बढ़े हुए हैं।




