सैन समाज के विकास को समाज के लोगों का आत्मनिर्भर होना जरूरी

आल इंडिया सैन जी महासंघ ट्रस्ट की 191वीं बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट मनमोहन सिंह सैन ने दिया बच्चों की उच्च शिक्षा पर जोर
नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। आल इंडिया सैन जी महासंघ ट्रस्ट की 191वीं बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा ट्रस्ट के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष केवल किशोर फोत्रा की अध्यक्षता तथा राष्ट्रीय संस्थापक एमएस ठाकुर के संचालन में हुई।
रविवार को हुई बैठक में ट्रस्ट के राष्ट्रीय संस्थापक एमएस ठाकुर ने कहा कि समाज के विकास के लिए समाज का आत्मनिर्भर होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि आल इंडिया सैन जी महासंघ ट्रस्ट दिल्ली का पंजीकरण नीति आयोग में होने के बाद अब आयकर विभाग मे भी 80Gऔर 12 AT मे हो गया है। अब कोई भी सदस्यता के साथ ही ट्रस्ट मे दान देकर भी राष्ट्र व समाज कल्याण के काम मे सहयोग कर सकता है। शिक्षक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक शर्मा ने कहा कि समाज के प्रत्येक क्षेत्र में शिक्षा के बिना आगे बढ़ पाना असम्भव है। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष केवल किशोर फोत्रा ने राइट टू एजुकेशन तथा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना पर विस्तार से चर्चा की। चिकत्सा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. श्रीओम ने कहा कि सरकार द्वारा जनहित योजनाओं की जानकारी के अभाव में हम सरकार द्वारा जारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते। इसके लिए हमे ट्रस्ट के माध्यम से छोटी छोटी बैठक कर लोगों को योजनाओं की जानकारी देने का प्रयास करना चाहिए। महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा छानीवाल ने कहा कि माता बच्चे की प्रथम गुरू होती है। इसलिए हमे लड़कियों को उनकी रुचि के अनुसार उच्च शिक्षा दिलाने का प्रयास करना चाहिए। दिलीप येशी सैन ने ब्लॉक तथा नगर स्तर पर इकाई गठित कर संगठन को गति प्रदान करने की बात कही। राष्ट्रीय महासचिव अमरोहा निवासी एडवोकेट मनमोहन सिंह सैन ने कहा कि हमे विकसित समाज से सीख लेते हुए अच्छी शिक्षा खासकर तकनीकी शिक्षा अपने बच्चों को दिलाकर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करना चाहिए। जिससे हम अपने परिवार तथा समाज के साथ साथ देश के विकास में अपना योगदान दे सकेंं। राष्ट्रीय प्रवक्ता रुचि सिंह ने कहा कि भारत सरकार ने महिलाओं को 33%आरक्षण दिया है। हम उसका सही लाभ तभी ले पाएंगे जब हमारी बच्चियां उच्च शिक्षित होंगीं। कुंज बिहारी सविता ने सभी से अपने नाम के आगे अपना गौरव पूर्ण शब्द सैन लगाने की बात कही। इस अवसर पर रघुवीर श्रीवास,राजेंद्र कुमार सेन,कुंजबिहारी सविता ,रमन सैन रामबाबू श्रीवास,सचिन सैन ,राजकुमार गवली , डा.दिलीप सैन,सविता खड़ांगले ,सैन,किशन मनाला,राजेश शर्मा आदि ने भी विचार व्यक्त किए।





