अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

अमरोहा में बाबा साहेब डा.भीमराव आंब़ेडकर को परिनिर्वाण दिवस पर दी श्रद्धांजलि

बाबा साहेब लोकप्रिय, बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाजसुधारक थे। उन्होंने अछूतों (दलितों) से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाकर देश को नई दिशा प्रदान की- राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार

 हमें डा. भीमराव आंबेडकर के विचारों एवं आदर्शों को अक्षरशः पालन करना चाहिये। बाबा साहब ने सामाजिक बुराइयों से घिरे होते हुये भी इतनी ऊँचाईयों पर पंहुच कर भारत में अपना नाम रोशन कर दिया- जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी

जिस तरह बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर कर्म के सिद्धान्त पर चलते थे, उसी तरह हमें भी कर्म पर पूरा ध्यान देना चाहिये।  महापुरुषों के बताए हुये मार्गाें का सदैव अनुसरण करना चाहिये- पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह 

नवनीत अग्रवाल 

अमरोहा। भारत के संविधान के ​रचियता बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर के 67 वें परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग,/प्रभारी मंत्री जनपद अमरोहा संजय सिंह गंगवार की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी , जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी , पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि/रा)  सुरेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक)  मायाशंकर यादव , अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार द्वारा डा. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रृद्धाजंलि अर्पित की गई। राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि बाबा साहेब ने सामाजिक सुधारों को आगे बढ़ाया और सरोकारों को प्राथमिकता दी। उन्होने हमेशा समाज सुधार और राष्ट्रीय एकीकरण की बात कही। उन्होनें कहा कि बाबासाहेब आंबेडकर नाम से लोकप्रिय, भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाजसुधारक थे। उन्होंने दलित बौद्ध आन्दोलन को प्रेरित किया और अछूतों (दलितों) से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। वह स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मन्त्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे। वह एक महान समाज सुधारक थे। उन्होंने दलितों, वंचितों और शोषितों का उद्धार किया। हमें उनके आदर्शों को आगे बढ़ाना है तथा समाज में व्याप्त छुआछूत उँच-नीच की कुरीतियों दूर करना है।  जिलाध्यक्ष भाजपा उदयगिरि गोस्वामी ने कहा कि डा भीमराव आंबेडकर संविधान निर्माता, उच्च कोटी के दार्शनिक, समाज सुधारक, विशलेषक, कानून के मर्मज्ञ , गरीबों एवं दलितों के मसीहा थे। हमें उनके मार्गों का अनुसरण करते हुये शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिये। शिक्षा के द्वारा ही समाज में, देश में उच्चतम स्थान पाया जा सकता है। जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी ने कहा कि हमें डा. भीमराव आंबेडकर के विचारों एवं आदर्शों को अक्षरशः पालन करना चाहिये। बाबा साहब ने सामाजिक बुराइयों से घिरे होते हुये भी इतनी ऊँचाईयों पर पंहुच कर भारत में अपना नाम रोशन कर दिया। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने कहा कि जिस तरह बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर कर्म के सिद्धान्त पर चलते थे, उसी तरह हमें भी कर्म पर पूरा ध्यान देना चाहिये।  महापुरुषों के बताए हुये मार्गाें का सदैव अनुसरण करना चाहिये।  उन्होने कहा कि डा. साहेब एक अच्छे इंसान थे और उन्होने इन्सानियत का परचम भारत में लहराया है। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब ने पूरे देश को एक सूत्र में पिरोया है और सरकार ने उनको पूर्ण सम्मान दिया। उनके जन्म दिवस एवं महापरिनिर्वाण दिवस पर कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

 

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!