अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

ऑल इंडिया सैन जी महासंघ ट्रस्ट की 182 वीं बैठक में दिया एकजुटता पर जोर

वर्चुअल बैठक में संगठन की उपयोगिता तथा शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर विस्तार से की गई चर्चा 
नवनीत अग्रवाल 
अमरोहा। ऑल इंडिया सैन जी महासंघ ट्रस्ट की 182 वीं बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरधारी लाल सेन की अध्यक्षता में हुई। जिसका संचालन ट्रस्ट के राष्ट्रीय संस्थापक एस ठाकुर ने किया।   वर्चुअल बैठक में संगठन की उपयोगिता तथा शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर विस्तार से चर्चा की गई। ट्रस्ट के राष्ट्रीय संस्थापक एम.एस. ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में हमारे भारतवर्ष में स्वस्थ लोकतंत्र है और इस लोकतंत्र में जो समाज संगठित होकर रहता है वो अपने अधिकारों को आसानी से प्राप्त कर लेता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरधारी लाल सैन ने समाज के छोटे-छोटे संगठन को एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने की आवश्यकता पर जोर दिया। बिहार के प्रदेश अध्यक्ष डा.रंजन कुमार ने कहा कि स्वस्थ मन तथा स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ समाज तथा स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण कर  सकता है। स्वस्थ मन के लिए अच्छे साहित्य को पढ़ने का प्रयास करें तथा अपने बच्चो  को को भी ज्ञानवर्धक साहित्य पढ़ने के लिए प्रेरित करें। राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट मनमोहन सिंह सैन ने ट्रस्ट को मजबूती प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि यदि ट्रस्ट मजबूत होगा तभी आर्थिक रूप से कमजोर समाज के व्यक्तियो को समाज की मुख्य धारा में ला सकेगा। बैठक में  केवल किशोर फोतरा,राजकुमार गवली,रविंद्र बोरनारे,सुंदर सिंह सैन,राजेश शर्मा,सीमा राउत, प्रिंस सैन,राजेंद्र सैन, डा.दिलीप कुमार सेन,सुधीर रंजन, डा.श्रीओम,नरेश कुमारसैन ओमकार सिंह सैन आदि ने भी प्रतिभाग किया।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!