अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

“बदलते परिवेश में योग, आध्यात्म, संतुलित आहार, शांति एवं नींद/ विश्राम का महत्व” विषय पर “श्री वेंकटेश्वरा में  हुई अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी”

“योग आध्यात्म, संतुलित आहार, शांति एवं पर्याप्त नींद सुखी एवं संतुलित जीवन के पंचतत्व-  यू एस रावत वरिष्ठ आईएफएस एवं राजदूत कैरेबियाई देश युगांडा मुख्य अतिथि/ मुख्य वक्ता

“योग, आध्यात्म,  भारत की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत, युवा पीढ़ी के हॉलिस्टिक डेवलपमेंट से आज दुनिया का सरताज बना भारत- डा. सुधीर गिरी अध्यक्ष वेंकटेश्वरा समूह

“युगांडा में भारत के राजदूत श्री यू एस रावत का वेंकटेश्वरा संस्थान पहुंचने पर प्रतिकूलाधिपति डा. राजीव त्यागी के नेतृत्व में जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा। श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय/ संस्थान के लिए आज का दिन बेहद खास रहा। वेंकटेश्वरा समूह के अध्यक्ष डॉक्टर सुधीर गिरी के विशेष निमंत्रण पर युगांडा में भारत के राजदूत वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी यू एस रावत ने “तेजी से बदलते परिवेश में संतुलित खान-योग आध्यात्म शांति एवं नींद का महत्व” विषय पर अंतरराष्ट्रीय व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि किस तरह आज भारत की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत योग एवं आध्यात्म को पाश्चात्य देशों ने तो पूरी तरह से आत्मसात कर लिया है, जबकि हम अपनी ऐतिहासिक विरासत से विमुख होते जा रहे हैं। यह स्वस्थ जीवन शैली के लिए एक बड़ा खतरा होने के साथ-साथ राष्ट्र विकास को भी अवरुद्ध करता है।

शनिवार को “श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय/ संस्थान के डॉक्टर सी सी रमन सभागार में “तेजी से बदलते परिवेश में योग आध्यात्मिक संतुलित आहार शांति एवं नींद का महत्व” विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ समूह अध्यक्ष डॉक्टर सुधीर गिरी, युगांडा में भारत के राजदूत/ हाई कमिश्नर यू एस रावत, प्रधान सलाहकार प्रोफेसर वीपीएस अरोड़ा, प्रतिकूलाधिपति डाक्टर राजीव त्यागी, कमांडेंट डीएस रावत आदि ने सरस्वती मां की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया।” युगांडा में भारत के राजदूत यू एस रावत ने कहा कि आज पूरा विश्व अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य, योग, आध्यात्म एवं वैश्विक मुद्दों पर भारत को “फॉलो” कर रहा है लेकिन हमारी युवा पीढ़ी पाश्चात्य चमक दमक से दुष्प्रभावित होकर अनियमित दिनचर्या, जंक फूड और नशाखोरी की गिरफ्त में पड़ती जा रही है। यह किसी भी राष्ट्र के विकास के लिए शुभ संकेत नहीं है। योग, आध्यात्म, संतुलित आहार, शांति एवं अच्छी नींद यह स्वस्थ एवं सुखी जीवन के पांच तत्व हैं, इन्हें अपनाकर ही भारत विश्व गुरु बनने की राह पर चल पड़ा है।” वेंकटेश्वरा समूह के अध्यक्ष डा. सुधीर गिरि ने कहा कि भारत की समृद्ध विरासत योग एवं आध्यात्म के बल पर युवा पीढ़ी के हॉलिस्टिक डेवलपमेंट से आज भारत दुनिया का सिरमौर है, सरताज है।  उन्होंने सभी युवाओं से पाशश्चात जीवन शैली को पूरी तरह छोड़कर ऊपर दिए गए पांच तत्व अपने की अपील की। अंतरराष्ट्रीय सेमिनार को प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी एवं दिल्ली कमांडेंट डीएस रावत ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सीईओ अजय श्रीवास्तव, कुलपति डा. राकेश यादव, कुलसचिव पीयूष पांडे, डा. लक्ष्मण सिंह रावत, डा. दिव्या गिरधर, डा. राजेश सिंह, डा. योगेश्वर शर्मा, डा. अनिल जायसवाल, डा. एस एन साहू, मेरठ परिसर से डा. प्रताप सिंह, अरुण गोस्वामी, डा. दिनेश सिंह, सुनील कुमार भगवानिया, मारूफ चौधरी, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शानदार संचालन आशी नायर ने किया।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!