अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

 बच्चों के विकास को एजुकेशन अचीवमेंट सर्वे अति आवश्यक   एमएस ठाकुर

बच्चों की शैक्षिक उपलब्धि समय समय पर जानना बेह आवश्यक

बच्चों की रुचि को ध्यान में रखते हुए दिलवाएं जाएं कोर्स 

नवनीत अग्रवाल 

अमरोहा। आल इंडिया सैन जी महासंघ ट्रस्ट की 179 वीं बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरधारी लाल सैन की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा हुई। संचालन राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट मनमोहन सिंह सैन ने किया।  बैठक में एजुकेशन अचीवमेंट सर्वे पर विस्तार से चर्चा की गई।  ट्रस्ट के राष्ट्रीय संस्थापक एमएस ठाकुर ने कहा कि सभी माता-पिता अपने बच्चों को बेहतर तालीम और उच्च पदों पर देखने की लालसा रखते हैं। इसी चाह के चलते कभी-कभी बिना विचार किए बच्चों को उनकी इच्छा के विरुद्ध ऐसे कोर्सेज दिला देते हैं जिसमे बच्चों की रूचि नहीं होती। इसलिए सभी माता-पिता को गंभीरता के साथ अपने बच्चों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उनको कोर्स दिलाने की दिलाने चाहिए। इसके लिए एजुकेशनल अचीवमेंट सर्वे बच्चों के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। कहा कि हमें अपने ट्रस्ट के माध्यम से इस तरह के सर्वे करते हुए परीक्षा आदि का आयोजन कर अपने समाज के बच्चों का आई क्यू लेवल जानने का प्रयास करना चाहिए।जिससे हमारे बच्चे भविष्य के जिम्मेदार नागरिक बनते हुए समाज एवं राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरधारी लाल सेन ने कहा की बच्चों का शैक्षिक स्तर जानने के लिए सरकार द्वारा समय-समय पर कक्षा 3 कक्षा 6 तथा कक्षा 9 के बच्चों की परीक्षा ली जाती है।और उसे परीक्षा का समय डेढ़ घंटा होता है और उसे परीक्षा का समय डेढ़ घंटा होता है। जिसमें हिंदी ,अंग्रेजी, गणित ,विज्ञान तथा सामाजिक विज्ञान पर आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं ऐसी परीक्षाओं में हमें अपने बच्चों को जरूर भागीदारी जरूर करनी चाहिए। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष केवल किशोर फोत्रा ने कहा की प्रत्येक स्तर पर बच्चों की शैक्षिक उपलब्धि समय समय पर जानना आवश्यक है यदि हम बच्चों की रुचि  को पहचान गए तो हमें अपने बच्चों को कामयाब बनाने से कोई नहीं रोक सकता।राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट मनमोहन सिंह सेन ने कहा की शिक्षा प्रणाली की दक्षता में बच्चों की प्रगति क्षमता का मूल्यांकन करना ही एजुकेशनल अचीवमेंट सर्वे का उद्देश्य होता है। क्योंकि ऑल इंडिया सेन जी महासंघ ट्रस्ट समाज के विकास के लिए तत्पर है। इसलिए हमें ट्रस्ट के माध्यम से शिक्षाविदों की एक टीम बनाकर के इस एजुकेशनल अचीवमेंट सर्वे पर कार्य करते हुए पूरे देश में परीक्षाओं का आयोजन कर समाज की प्रतिभाओं को आगे लाने तथा बच्चों में कंपटीशन भावना भरते हुए हर प्रकार की प्रतियोगिताओं का सामना करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। ट्रस्ट की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा छानीवाला ने कहा की हमारे समाज के बच्चों को प्रत्येक स्तर पर आगे बढ़ने से रोकने के लिए अलग-अलग तरह के हथकंडे अपनाए जाते रहे है। जिसमें बच्चों को शिक्षा की और बढ़ने से रोकने के लिए उनको उनको पुश्तैनी धंधे में धकेलने का प्रयास किया जाता है। जिसके लिए छोटे-मोटे लोन आदि का लालच देकर के उनका पुश्तैनी धंधे में लगाने का प्रयास अन्य समाज तथा हमारे ही समाज के कुछ नेता भी करते हैं।लेकिन हमें सरकार के एजुकेशन लोन की मदद से अपना शैक्षिक विकास करते हुए समाज एवं राष्ट्र की प्रगति के लिए आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। डॉक्टर दिलीप कुमार प्रदेश अध्यक्ष जम्मू एंड कश्मीर ने कहा एजुकेशन अचीवमेंट सर्वे करने के लिए दृढ़ इच्छा शक्ति तथा समर्पण भाव का होना जरूरी है। चिकत्सा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.श्रीओम ने कहा कि  सभी को अपनी क्षमता का आकलन होता है। फिर भी दूसरों को दिखाने के लिए अपनी क्षमता से  हम कार्य करने का प्रयास करते हैं तो उसका परिणाम सार्थक आने की कम संभावनाएं होती हैं बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए केवल धन खर्च करना ही काफी नहीं है। इसके लिए अभिभावकों को खुद में भी बहुत सारे बदलाव लाते हुए अपने सुखों का त्याग कर बच्चों की एक्टिविटी पर लगातार ध्यान रखना जरूरी है। इस अवसर पर भारत श्रेष्ठ ,निखार छानीवाल, मध्य प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष सचिन सेन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुंदर सिंह सेन, राजेश शर्मा, राजकुमार गवली ,संध्या परवे,सुधीर कुमार, संजू ठाकुर, रविंद्र बोरनारे,बालकृष्ण सेन , सचिन सैन, राजेश शर्मा, भरत सवनोने, दिलीप येसी आदि ने विचार व्यक्त किया।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!