अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

आल इंडिया सैन जी महासंघ ट्रस्ट की बैठक में हिंदू राष्ट्र के मुद्दे पर हुई चर्चा

हिंदू राष्ट्र जैसे मुद्दों पर मनन करने के बजाए समाज उत्थान के रास्ते निकलने पर मंथन करने की आवश्यकताः विनेश ठाकुर , मुख्य संपादक विधान केसरी समाचार पत्र 

नवनीत अग्रवाल 

अमरोहा। रविवार को जूम ऐप पर विजय कुमार सैन की अध्यक्षता और राष्ट्रीय महासचिव मनमोहन सिंह सैन के संचालन में हुई 167 वीं बैठक में ट्रस्ट के संस्थापक एमएस ठाकुर ने कहा कि भारतवर्ष एक गंगा जमुनी तहजीब वाला देश है। जिसमे सभी धर्मों का सम्मान होता है। किसी भी परिवार तथा देश का विकास उसके नागरिकों तथा परिवार की देश तथा परिवार के प्रति निष्ठा पर निर्भर करता है।  प्राचीन काल से लेकर वर्तमान में ना जाने कितने बदलाव हुए हैं और हमारे पूर्वजों द्वारा अपनी कुर्बानी देकर  जिस लोकतंत्र की स्थापना की है उसकी नींव इतनी मजबूत है कि आसानी से दोबारा राजतंत्र स्थापित नहीं हो सकता। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष गिरधारीलाल सैन ने कहा कि भारतवर्ष जैसा मजबूत  लोकतंत्र पूरे विश्व में नही है। कुछ सामाजिक कुरीतियां हैं। विधान केसरी समाचार पत्र के मुख्य संपादक विनेश ठाकुर ने कहा कि हिंदू राष्ट्र जैसे मुद्दों पर मनन करने के बजाए समाज उत्थान के रास्ते निकलने पर मंथन करने की आवश्यकता है। लोकतंत्र में बिना राजनीतिक भागीदारी के किसी भी समाज का उत्थान नही हो सकता और यह तभी संभव है जो जिस पार्टी में है उनसे अपने हिस्से की मांग करें। यदि नहीं मिलता है तब नए सिरे से से समान सामाजिक स्तिथि वाले समाजों के साथ आपसी तालमेल कर एक राजनीतिक पार्टी तैयार कर जनसमर्थन के साथ विधानसभा तथा संसद में प्रवेश कर मुख्य धारा से पिछड़े समाजों का विकास का कार्य करने का काम करें। 

 राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट मनमोहन सिंह सैन ने कहा कि प्राचीन काल वैदिक काल रहा है।  उस समय भी कभी भारत हिन्दू राष्ट्र नहीं रहा। सभी की पूजा पद्धति अलग अलग जरूर रही।  साथ ही हमारे रामायण तथा महाभारत आदि ग्रंथ सामाजिक तानेबाने की बात करते हुए रिश्तों के महत्व पर प्रकाश डालते हैं जो की सामाजिक व्यवस्था को बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए सभी को अपने अधिकारों तथा कर्तव्यों की सीख देते हुए परिवार तथा राष्ट्र प्रेम की भावना को प्रेरित करते हैं। डा.श्रीओम ने कहा कि हम सबको यथार्थ में जीवन जीने की कला का आना आवश्यक है।  आज वही समाज सम्मान का अधिकारी है जो एकजुट होकर अपनी समस्याओं का समाधान खोजता है। यदि समाज एकजुट नहीं है तब कोई भी राष्ट्र बना लो अधिकार मिलना आसान नहीं है। 

मध्यप्रदेश की महिला प्रदेश अध्यक्ष नीलम श्रीवास्तव ने कहा कि धर्म विशेष की बात करना मजबूत  लोकतंत्र को कमजोर करने जैसा है।  जम्मू कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष डा.दिलीप कुमार ने कहा कि यदि हिन्दू राष्ट्र बन जाता है तब हमारी सनातनी जड़ें मजबूत जरूर होंगी परंतु मुस्लिम देशों की भांति आपस में में द्वेष भावना से ग्राषित होकर लड़ाई झगडे की संभावनाओं से नकारा नहीं जा सकता और आपसी  लड़ाई झगड़ों से कभी किसी परिवार तथा राष्ट्र की विकास कल्पना नहीं की जा सकती। ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सैन ने कहा कि आल इंडिया सैन जी महासंघ ट्रस्ट का चतुर्थ सम्मेलन एक यादगार सम्मेलन होगा हमारा प्रयास है कि मध्य प्रदेश के सैन समाज के अलग अलग नामों से चल रहे संगठन भी इसमें शामिल होकर समाज की दशा तथा दिशा बदलने में महत्त्व पूर्ण भूमिका  निभाने का कार्य करेंगे। 

अंत में उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में सैन समाज के समाजवादी नेता सुरेश ठाकुर की हत्या की निंदा करते हुए सभी ने एकस्वर में अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की तथा दो मिनट का मोन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर राजकुमार गवली,देवीचरण सैन,राजेश शर्मा,सीपीसिंह,कुंजबिहारी सविता, मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू श्रीवास,बालकिशन सैन,विजय कुमार शर्मा, मा.जयप्रकाश सिंह ग्रेवाल,सुंदर सिंह सैन आदि ने भी विचार व्यक्त किए। 

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!