संघ लोक सेवा आयोग के निवर्तमान चेयरमैन डा. प्रदीप जोशी का श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय में भव्य अभिनन्दन

देश को हजारों चरित्रवान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी (आईएएस/आईपीएस) देने वाले यूपीएससी के चेयरमैन डा. जोशी को सम्मानित करते हुए वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय परिवार स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है- डा. सुधीर गिरि, चेयरमेन, वेंक्टेश्वरा समूह।
वर्ष 2022 सिविल सेवा परिणामों में श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के दो छात्र विश्वजीत सौरियान एवं राहुल सिंह का चयन आने वाले समय में जोशी सर के मार्गदर्शन से सैकड़ों छात्र-छात्राओं को आईएएस/आईपीएस बन देश सेवा के लिए करेगा प्रेरित- डा. राजीव त्यागी, प्रतिकुलाधिपति, श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान।
नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। भारतीय संघ लोक सेवा आयोग के निवर्तमान चेयरमेन डाक्टर प्रदीप कुमार जोशी ने कहा कि देश एवं दुनिया की कोई भी परीक्षा व्यक्ति के दृढ़ संकल्प के सामने बौनी है। यदि लक्ष्य पक्का हो तो जीवन में जो चाहे वो प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने के टिप्स भी दिए।
शनिवार का दिन श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान के लिए बेहद खास रहा। देश के विख्यात शिक्षाविद् एवं शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी एवं संघ लोक सेवा आयोग में वर्ष 2020 से अब तक चेयरमेन रहे प्रोफेसर प्रदीप जोशी का वेंक्टेश्वरा संस्थान पहुंचने पर भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन हुआ। अपने सम्बोधन में छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए यूपीएससी के चेयरमेन डाक्टर जोशी ने कहा कि आप के दृढ़ संकल्प के सामने इस देश विदेश की कोई भी सर्वोच्च परीक्षा एवं लक्ष्य बौना है। आप अपने दृढ़ संकल्प एवं कड़ी मेहनत से जो चाहें वो पा सकते हैं। वही वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमेन डाक्टर सुधीर गिरि ने प्रोफेसर पीके जोशी का वेंक्टेश्वरा पहुँचने पर हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपको सम्मानित करते हुए विश्वविद्यालय स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के डाक्टर सीवी रमन सभागार में आयोजित ’’सम्मान समारोह’’ में समूह चेयरमेन डाक्टर सुधीर गिरि एवं प्रति कुलाधिपति डाक्टर राजीव त्यागी ने यूपीएससी चेयरमेन डाक्टर प्रदीप कुमार जोशी को शॉल ओढ़ाकर, पटका एवं पगड़ी पहनाकर और स्मृति चिन्ह, मां सरस्वती की प्रतिमा, पुष्प गुच्छ, तुलसी पौधा, भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर समूह चेयरमैन के सलाहकार डाक्टर वीपीएस अरोड़ा, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डाक्टर यतीन्द्र कटियार, सीईओ अजय श्रीवास्तव, कुलपति डाक्टर राकेश यादव, कुलसचिव डाक्टर पीयूष पाण्डेय, अरुण गोस्वामी, एसएस बघेल, मारूफ चैधरी, सीएफओ विकास भाटिया, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि उपस्थित रहे।







