अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

आल इंडिया सैन जी महासंघ ट्रस्ट की 166वीं बैठक में विधान केसरी समाचार पत्र  के प्रधान संपादक विनेश ठाकुर ने किया जागरूक 

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा। आल इंडिया सैन जी महासंघ ट्रस्ट की 166वीं बैठक में विधान केसरी समाचार पत्र  के प्रधान संपादक विनेश ठाकुर ने पूरे देश भर में सैन समाज पर दबंगों द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न पर चिंता व्यक्त करते हुए इसके लिए देश के प्रमुख नेताओं द्वारा समाज के लोगों को अपनी पार्टी में उचित स्थान ना देना बताया।  कहा कि इसी कारण समाज के लोग विधायक तथा सांसद नही बन पा रहे हैं। आज एक ऐसे मजबूत राजनीतिक दल की आवश्यकता है जो सभी समाज के लोगों को उनके अधिकार तथा सम्मान दिला सके। इसके लिए क्यों ना हम ही शुरूआत करें।

रविवार को जूम ऐप पर हुई बैठक में  ट्रस्ट के राष्ट्रीय संस्थापक एम एस ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में धर्म का भी आधुनिकिकरण हो रहा है। धर्म के प्रति जागरूक करना धर्म में आस्था रखने में कोई बुराई नही है लेकिन हमारे जिन कार्यों से दूसरों को परेशानी होती हो और तो और स्वयं की जान तक जाने की संभावनाएं हो ऐसा कार्य ना ही किए जाएं तो बेहतर है। वर्षा के मौसम में पहाड़ी इलाकों में जाना बहुत बड़ा जोखिम है । जिसमे व्यक्ति की जान भी जा सकती है और ऐसे में यदि परिवार के मुखिया की जान चली जाती है तो उस पर आश्रित परिवार की स्थिति कभी कभी इतनी खराब हो जाती है की परिवार के लोग आत्महत्या जैसे घातक कदम उठाने के लिए मजबूर हो जाते हैं। इसलिए ऐसे कार्यों से बचने में ही भलाई है। अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह के प्रदेश अध्यक्ष अशोक शर्मा ने कहा कि आज के परिवेश में कट्टरपंथी लोग नरमपंथी लोगो की भावनाओं से खेलने से नही चूकते और कभी कभी षडयंत्र कर भावनाओं को भड़काकर जनहानि पहुंचा देते हैं। ऐसे लोगो से सावधान रहने की आवश्यकता है। अमरोहा निवासी राष्ट्रीय महासचिव मनमोहन सिंह सैन ने कहा कि संस्कारों का हिंदू धर्म में एक महत्त्वपूर्ण स्थान रहा है। आजकल हम धर्म जिसे कहते हैं वो एक जीवन शैली से ज्यादा कुछ नहीं। इसलिए सदैव हमें ऐसे में अपने परिवार के प्रति,देश के प्रति, अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। जिससे परिवार तथा देश विकास की ओर अग्रसर हो।  विधान केसरी समाचार पत्र  के प्रधान संपादक विनेश ठाकुर ने पूरे देश भर में सैन समाज पर दबंगों द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न पर चिंता व्यक्त करते हुए इसके लिए देश के प्रमुख नेताओं द्वारा समाज के लोगों को अपनी पार्टी में उचित स्थान ना देना बताया। कहा कि इसी कारण समाज के लोग विधायक तथा सांसद नही बन पा रहे हैं। आज एक ऐसे मजबूत राजनीतिक दल की आवश्यकता है जो सभी समाज के लोगों को उनके अधिकार तथा सम्मान दिला सके। इसके लिए क्यों ना हम ही शुरूआत करें। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष गिरधारीलाल सैन ने कहा कि हमारी एकजुटता ही हमें होने वाले उत्पीड़न से बचा सकती है तथा राजनीतिक पार्टियों में भी हमें भागीदारी दिला सकती है। महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर खोंडे ने कहा कि आजकल कांवड़ यात्रा श्रद्धा से ज्यादा मनोरंजन का साधन बनती जा रही है। यह फिल्मों का ही असर है। हमें आधुनिकता का त्याग करते हुए सेवाभाव तथा भक्ति भाव से ईश्वर की आराधना करने की आवश्यकता है। मांगेराम सैन ने आपसी भाईचारे को बढ़ाने तथा एक दूसरे को जानने के लिए अपने नाम के आगे सैन लगाने पर बल दिया इस अवसर पर सर्वराजकुमार गवली,सुमन श्रीवास्तव, एडवोकेट गौरव कुमार सैन , डा. रंजन कुमार,सुरेश चंद्र शर्मा, मांगे राम सैन, रामबाबू श्रीवास,शिवकुमार बंसल,संजू ठाकुर, बालकिशन सैन,देवीचरण सैन राजेश शर्मा,लाला सुर्लाकर,किशन मनाला, मा.जयप्रकाश सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सैन ने की तथा संचालन राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष गिरधारीलाल सैन ने किया। 

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!