विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने किया स्मार्ट कक्षाओं का उद्घाटन

जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन की सराहना की, जिला विद्यालय निरीक्षक ने भी की प्रशंसा
नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने कहा कि शिक्षा जीवन में आगे बढ़ने और सफलता हासिल करने का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन के योगदान की भी सराहना की।
शुक्रवार को विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने अमरोहा जनपद में हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के कस्बा ढबारसी में स्थित नेहरू मेमोरियल इंटर कॉलेज में स्मार्ट कक्षाओं का फीता काटकर शुभारंभ किया। विधायक ने अपनी विधायक निधि से विद्यालय में एक कक्ष बनवाने की घोषणा की। उन्होंने यहां स्मार्ट कक्षाओं के संचालन में जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन के सहयोग की भी सराहना की। जिला विद्यालय निरीक्षण विष्णु प्रताप सिंह ने कहा कि जुबिलेंट प्रबंधन जनपद में सामाजिक सरोकारों के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। जनपद के कई स्कूल-कालेजों में जुबिलेंट द्वारा स्मार्ट कक्षाएं चलाई जा रही हैं। जुबिलेंट में निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित ने कहा कि आज के छात्र ही कल देश की बागडोर संभालेंगे। ग्रामीण परिक्षेत्र के छात्र-छात्राओं को शिक्षा में निपुण करने के लिए ही जुबिलेंट स्कूलों में र्स्माट कक्षाएं संचालित कर रहा है। इसके अलावा जेबीएफ की मोबाइल सांइस लैब भी गांवों में जाती है। इससे भी बच्चे काफी लाभांवित होते हैं। इस मौके पर गंगेश्वरी के ब्लाक प्रमुख राजेंद्र सिंह खड़गवंशी, कालेज प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सरन गुप्ता, प्रबंधक किशनपाल त्यागी, भाजपा नेता अंकुर अग्रवाल, पूर्व प्रधान ढबारसी राजू गोयल, प्रधानाचार्य प्रेमवीर त्यागी, जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन में मेडिकल हेड डाक्टर सुजिंदर फोगाट, सीएसआर से विकास सिंह, श्रेया वर्मा, नवनीत ग्रेवाल आदि भी मौजूद रहे। जुबिलेंट में निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित ने बताया कि जेबीएफ की ओर से ढबारसी में स्थित नेहरु मेमोरियल इंटर कालेज में स्मार्ट कक्षाओं के संचालन के लिए दो टीवी, प्रोजेक्टर, कंप्यूटर एवं प्रिंटर उपलब्ध कराए गए हैं।








