फार्मा इंडस्ट्रीज विश्व की सबसे बड़ी इंडस्ट्री, श्री वेंक्टेश्वरा यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय सेमिनार

फार्मेसी क्षेत्र में रिसर्च एवं अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए वेंक्टेश्वरा ’’स्कूल ऑफ फार्मेसी’’ को ’’सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’’ के रूप में करेंगे विकसित- डा. सुधीर गिरि, चेयरमैन, वेंक्टेश्वरा समूह।
फार्मेसिस्ट/फार्मा प्रोफेशनल्स का रोल केवल दवाएं देना नहीं, बल्कि औषधि निर्माण फार्मा मार्केटिंग, हाॅस्पीटल एडमिनिस्ट्रेशन, सामुदायिक फार्मेसी, शोध आदि में बेहद अहम रोल- प्रो. (डा.) अमित वर्मा, गोल्ड मेडलिस्ट विभागाध्यक्ष, मुख्यवक्ता, रूहेलखण्ड विवि बरेली।
फार्मेसी के क्षेत्र में युवाओं का स्वर्णिम कैरियर, फार्मा प्रोफेशनल्स की देश/विदेश में भारी डिमांड- डा. राजीव त्यागी, प्रतिकुलाधिपति, श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय।
नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। श्री वेंक्टेश्वरा संस्थान के ’’स्कूल ऑफ फार्मेसी’’ की ओर से ’’फार्मा क्षेत्र में कैरियर, अवसर एवं संभावनाएं’’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन किया। जिसमें देश भर से आये फार्मा क्षेत्र के वैज्ञानिकों, विभिन्न विश्वविद्यालयों के फार्मेसी विभाग के डीन/विभागाध्यक्ष एवं फार्मा इन्डस्ट्री से जुड़े लोगों ने प्रतिभाग करते हुए बताया कि फार्मा इंडस्ट्री विश्व की तीसरी सबसे बड़ी इंडस्ट्री है। जिसमें प्रशिक्षित युवाओं के लिए देश एवं विदेश में सम्मानित रोजगार एवं स्थायी कैरियर के ढे़रो विकल्प मौजूद है। वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन डाक्टर सुधीर गिरि ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं अनुभवी शिक्षकों के दम पर वेंक्टेश्वरा फार्मेसी सेक्टर में ट्रेंड प्रोफेशनल्स तैयार कर रहा है। हम फार्मा क्षेत्र में रिसर्च एवं नवाचारों (इनोवेशन) के द्वारा वेंक्टेश्वरा स्कूल ऑफ फार्मेसी को ’’सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डाक्टर राजीव त्यागी ने कहा कि फार्मेसी सेक्टर में युवाओं के लिए स्वर्णित अवसर हैं। फार्मा स्किल्ड प्रोफेशनल्स की देश विदेश में भारी डिमांड है।
शुक्रवार को अमरोहा जनपद के गजरौला में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे पर स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान के डाक्टर सीवी रमन सभागार में ’’कैरियर, स्कोप एंड ऑप्रच्युनिटी इन दी फील्ड ऑफ फार्मेसी’’ विषय पर आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डाक्टर सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डाक्टर राजीव त्यागी, मुख्यवक्ता प्रोफेसर अमित वर्मा, चेयरमैन के प्रधान सलाहकार विख्यात वैज्ञानिक प्रोफेसर वीपीएस अरोड़ा, सीईओ अजय श्रीवास्तव, कुलपति राकेश यादव, कुलसचिव डाक्टर पीयूष पाण्डेय आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।राष्ट्रीय सेमीनार को पंजाब विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एसके वर्मा, जामिया की डाक्टर नेहा त्यागी, डीन फार्मेसी डाक्टर ओमप्रकाश गोसाई, डीन डाक्टर अश्विन कुमार, डीन डाक्टर राहुल कुमार आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर समूह सलाहकार आरएस शर्मा, डायरेक्टर एकेडमिक डाक्टर राजेश सिंह, डायेरक्टर एडमिनिस्ट्रेशन एवं सुरक्षा रामयश सिंह, मेरठ परिसर से डाक्टर प्रताप सिंह, डाक्टर रमेश चौधरी, डाक्टर शिल्पी शर्मा, डाक्टर मोहित श्रीवास्तव, डाक्टर धीरज दुबे, अश्वनी गुप्ता, मंजु रानी, पंकज गिल, रवि सैनी, विक्की सिंह, रेनू सैनी, अंकुश गौतम, मनु भारती, श्रेष्ठ सिंह, गुरजीत सिंह, अरुण गोस्वामी, सीओ गुरूदयाल सिंह, एसएस बघेल, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि भी मौजूद रहे।











