अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

श्री वेंक्टेश्वर के सहयोग से जुबिलेंट डिस्पेंसरी में विश्व रक्तदान दिवस पर महादानियों ने किया रक्तदान

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा। “विश्व रक्तदान दिवस” पर विम्स मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन एवं मेरठ स्थित वीजीआई परिसर में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। तीनों स्थानों पर युवाओं के साथ-साथ संस्थान के शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं ने उत्साह के साथ बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए रिकॉर्ड 288 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान शिविर के पश्चात वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी ने जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन के वाइस प्रेसिडेंट विवेक प्रकाश के साथ मिलकर सभी महादानियों को ट्रॉफी एवम सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।

 बुधवार को विश्व रक्तदान दिवस पर श्री वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित वृहद रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह का शुभारंभ समूह चेयरमैन डॉक्टर सुधीर गिरी, जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन के वाइस प्रेसिडेंट विवेक प्रकाश, प्रति कुलाधिपति डाक्टर राजीव त्यागी जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन में मेडिकल हेड डाक्टर सुजिंदर फोगाट, जुबिलेंट में निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित आदि ने फीता काटकर किया। गजरौला के मोहल्ला नाईपुरा में स्थित जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन की डिस्पेंसरी पर आए रक्तदाताओं का श्री वेंक्टेश्वर यूनिवर्सिटी के प्रतिकुलाधिपति डाक्टर राजीव त्यागी एवं डाक्टर सुजिंदर फोगाट ने उत्साहवर्धन किया।  इस अवसर पर वेंकटेश्वरा के सीईओ अजय श्रीवास्तव, एमएस डाक्टर आईबी राजू, ब्लड बैंक/ सेंटर प्रभारी डाक्टर  नौशाद, ब्लड बैंक सुपरिंटेंडेंट फरहीनजहां, दीपक वर्मा, अनुज चौधरी, भारत पाराशर, जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन की डिस्पेंसरी में डाक्टर नितिन रॉय, डाक्टर समीर, सुमित गर्ग, वीजीआई मेरठ परिसर से डाक्टर प्रताप, विश्वास राणा आदि उपस्थित रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!