अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

गजरौला में ईंट के भट्ठे पर गड्ढे में डूबे चार बच्चों की मौत

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा।  जनपद के गजरौला में पूर्व प्रधान के ईंट भट्टे पर कार्य कर रहे बिहारी श्रमिकों के परिवार के चार बच्चों की पानी के गड्ढे में गिरकर डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होने के बाद वहां भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी आ पहुंची और बच्चों के शवों को बाहर निकलावकर पंचनामा भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी। मृतक बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

शुक्रवार की सुबह सवेरे यह हृदयविदारक घटना गजरौला थाना क्षेत्र के गांव नौनेर में पूर्व प्रधानपति रजब अली के ईंट भट्ठे पर हुई। यहां कई बिहारी श्रमिक कार्य कर रहे हैं। वे परिवार के साथ वहीं झुग्गीझोपड़़ी में रहते हैं। शुक्रवार की सुबह श्रमिक राम का बेटा सौरभ, नारायण की बेटी सोनाली, अजय का बेटा अजीत और झगड़ू की बेटी नेहा पास में ही पानी से भरे गड्ढे की ओर गए थे। बताते हैं कि खेलते समय वे पानी के गड्ढे में उतर गए और डूब गए। वहीं कुछ देर बाद श्रमिक झगड़ू अपनी बेटी नेहा की तलाश में गड्ढे की ओर गया तो उसने पानी से बुलबुले उठते देख शोर मचा दिया। इस पर वहां अन्य श्रमिक भी आ गए। वे पानी में उतरे और चारों बच्चों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। उसने चारों को मृत घो​​षित कर दिया। गजरौला इंस्पेक्टर अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि चारों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम ​के लिए भेजा जा रहा है। वहीं इलाके में चार बच्चों के पानी के गड्ढे में डूबने से हुई मौत की खबर से लोग गमगीन हैं।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!