अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

अमरोहा जनपद में उद्यमियों को न आने पाए कोई परेशानी, शिकायत मिलने पर करेंगे कार्रवाईः डीएम बीके त्रिपाठी

नवनीत अग्रवाल 

अमरोहा। जिलाधिकारी बाल कृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि शासन उद्योगों को बढ़ावा देने और निवेश बढ़ाने को लेकर काफी गंभीर है। इसलिए अमरोहा जनपद में उद्यमियों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए। यदि उनकी ओर से कोई शिकायत आती है तो संबंधित विभागीय अधिकारी अथवा कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगें।

बृहस्पतिवार को अमरोहा में स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम बीके त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक आयोजित हुई, । वैठक में जिलाधिकारी ने लकड़ी हस्तकला एसोसिएशन,  कामाक्षी पेपर मिल गजरौला,  आरएसीएल गजरौला,  सीएल गुप्ता सहित उद्यमियों की उठाई गयी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिया ।  डीएम ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण करना शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। समस्याओं के तत्परतापूर्वक निदान से उद्यमियों में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ता है। इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।  उन्होंने उद्योग बंधुओं द्वारा उठाई गयी समस्याओं के निदान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। डीएम ने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित आवेदनों के संदर्भ में जल्द ही निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अवधेश सिंह, अपर जिलाधिकारी भगवान शरण, अपर निदेशक पशुपालन, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी,  उपायुक्त उद्दोग सहित अन्य अधिकारी व उद्योग बन्धु मौजूद रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!