अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

मिला सम्मानः  श्री वेंक्टेश्वरा यूनिवर्सिटी में 155 महिलाओं को दिया गया ’’वुमैन एक्सीलैन्स अवार्ड-2023’’

यूपी पुलिस, श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय एवं उत्तर प्रदेश शासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ भव्य सम्मान समारोह 

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा। आज का दिन वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान के लिए बहुत गौरवमयी एवं ऐतिहासिक रहा। प्रदेश में योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर सरकार की उपलब्धियाँ विशेष रूप से ’’महिला सशक्तीकरण’’ को लेकर किये गये शानदार कार्यो के लिए ’’वुमैन एक्सीलैन्स अवार्ड-2023’’ का शानदार आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस प्रशासन, शिक्षा, कला, साहित्य, स्पोर्ट्स, समाज सेवा आदि के क्षेत्र में शानदार उललेखनीय कार्य करने वालीं देश के अलग-अलग हिस्सों से आईं एक सौ पचपन विशिष्ट महिलाओ को ’’वुमैन एक्सीलैन्स अवार्ड-2023’’ देकर सम्मानित किया गया। राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने मातृशक्ति को नमन करते हुए उत्तर प्रदेश में महिला सशक्तीकरण को लेकर किये गये अभूतपूर्व कार्यो पर प्रकाश डालते हुए देश की आधी आबादी सम्मानित मातृशक्ति को ’’राष्ट्र का गौरव’’ बताते हुए उन्हे विकास की रीढ़ करार दिया। 

शनिवार को श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान के प्रशासनिक ब्लॉक में आयोजित ’’वुमैन एक्सीलैन्स अवार्ड-2023’’ सम्मान समारोह का शुभारम्भ गन्ना विभाग एवं चीनी उद्योग राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार, वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन डॉक्टर सुधीर गिरि, जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे, प्रतिकुलाधिपति डॉक्टर राजीव त्यागी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रतिभा सिंह, गजरौला की निवर्तमान पालिकाध्यक्ष अंशु नागपाल, अपर पुलिस अधीक्षक राजीव सिंह आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। यहां ज्वा​इंट मजिस्ट्रेट प्रतिभा सिंह, पुलिस उपाधीक्षक अंजलि कटारिया, गार्गी कॉलेज की उपप्रधानाचार्या डॉक्टर वागमिता त्यागी, दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉक्टर पूनम खटाना, वरिष्ठ इतिहासकार डॉक्टर मनीषा त्यागी, विख्यात समाज सेविका डॉक्टर अनुभूति चौहान, मास्टर क्लासेस की संस्थापक डॉक्टर श्वेता रस्तोगी, अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अनु तोमर एवं अजहा खान समेत पुलिस प्रशासन, शिक्षा, स्वस्थय, खेल, कला एवं अन्य क्षेत्रो में राष्ट्रीय/अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रदेश एवं देश की एक सौ पचपन विशिष्ट महिलाओ को पगड़ी पहनाकर सम्मान पदक, एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। 

स्वर्गीय पं​डित बिरजू महाराज की शिष्या एवं प्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना अनुपमा कौशिक ने शानदार नृत्य प्रस्तुतियां देकर इस समारोह को यादगार बना दियां। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, एडीएम भगवान शरण, सी ई ओ अजय श्रीवास्तव, कुलपति डॉक्टर राकेश यादव, कुलसचिव डॉक्टर पीयूष पाण्डेय, मेरठ परिसर निदेशक डॉक्टर प्रताप सिंह, डॉक्टर शलैन्द्र राज त्यागी, अलका सिंह, डॉक्टर संजय तिवारी, अरुण गोस्वामी, एसएस बघेल, डाक्टर राजेश सिंह, रिंकी शर्मा, डॉक्टर वर्षा यादव, लक्षिता अरोरा, डॉक्टर राम कुमार, डॉक्टर विकास दुबे, दीपिका वर्मा, अनिल जयसवाल, संजीव राय, प्रीतपाल आदि उपस्थित रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!