जुबिलेंट के सहयोग से अमरोहा में हुई टीबी मुक्त भारत योजना के तहत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। शुक्रवार को विश्व टीबी दिवस पर टीबी मुक्त भारत योजना के तहत जुबिलेंट भरतिया फाऊंडेशन द्वारा पिछले 10 दिनों से अमरोहा जिले के सभी ब्लॉक में आयोजित की जा रही टीबी पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के अंतिम चरण में जिले स्तर पर विवेकानंद सभागार सीएमओ ऑफिस में प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमे अमरोहा जनपद के सभी ब्लॉक से चयनित शिक्षा संस्थानों के 30 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि सीएमओ डा. राजीव सिंघल, DTO अमरोहा डॉ. मुमताज अंसारी, जुबिलेंट भरतिया फाऊंडेशन के मेडिकल हेड डॉ. सुजिंदर फोगाट, अध्यापक एवम अध्यापिकाएं, सुमित गर्ग, रंजीत आदि मौजूद रहे। जुबिलेंट में निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित ने बताया कि जुबिलेंट द्वारा टीबी रोगियों की निगहबानी के लिए आईवीआरएस सिस्टम भी लांच किया गया है। जिसका लोकार्पण 25 मार्च को अमरोहा आ रहे प्रदेश के गन्ना विभाग एवं चीनी उद्योग राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार करेंगे।






