अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

अमरोहा जनपद में निवेशकों को नहीं आएगी कोई दिक्कत, एकल खिड़की की जाएगी प्रदानः डीएम 

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा। जिलाधिकारी बाल कृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि अमरोहा जनपद में निवेशकों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने उनसे यहां निर्भीक होकर निवेश करने और उद्योग विभाग के साथ ही किसी भी विभाग से कोई दिक्कत नहीं आने देने का आश्वासन भी दिया।

सोमवार को अमरोहा में स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में पूर्व में जनपद स्तरीय निवेश सम्मेलन 2023 के संबंध में  एम ओ यू हस्ताक्षर, निवेशकर्ताओ की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया । जिलाधिकारी बीके त्रिपाठी ने ने एक-एक करके निवेशकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता के साथ सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को समय से प्राथमिता के साथ निस्तारण के निर्देश दिए । कहा कि  निवेशकों को एकल खिड़की प्रदान कर मदद की जाएगी। उन्होंने अधीनस्थों से कहा कि 15 दिन में फिर से बैठक आयोजित की जाए। कहा कि जनपद में जो  एम ओ यू किये गए हैं। वे धरातल पर अवश्य दिखें इसके लिए विभाग प्रभावी कार्यवाही करें । जिलाधिकारी ने कहा कि निवेश शासन की प्राथमिताओं में है । इसलिए किसी भी अधिकारी द्वारा अपने विभाग सम्बन्धी दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही की जाती है तो कठोर कार्यवाही की जाएगी । निवेशकों की  किसी भी विभाग सम्बधी शिकायत लंबित नही होनी  चाहिए । जिलाधिकारी ने बैठक में अनुपस्थिति अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए ।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी चन्द्र शेखर शुक्ल,  ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रतिभा सिंह,  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर राजीव सिंघल,  उपायुक्त उद्दोग विकास यादव,  जिला आबकारी अधिकारी अनुराग मिश्र सहित अन्य अधिकारी तथा एम पी इंडस्ट्री , कनेक्ट इंडिया,  डेयरी फॉर्म,   पीहू फॉर्मर,  रुद्रा वन इम्पेक्स  व अन्य  कंपनियों के  निवेशक भी  मौजूद रहे ।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!