अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

आल इंडिया सैन जी महासंघ ट्रस्ट की जूम ऐप पर हुई बैठक में बजट समेत कई मुद्दों पर चर्चा

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा। आल इंडिया सैन जी महासंघ ट्रस्ट की 143 वीं बैठक ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सेन की अध्यक्षता में हुई। वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा हुई बैठक का संचालन राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष गिरधारी लाल सेन ने किया

 बैठक में भारत सरकार के बजट पर चर्चा की गई। साथ ही ट्रस्ट के राष्ट्रीय संस्थापक एम एस ठाकुर की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। रविवार को हुई बैठक में ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सेन ने बताया की भारत सरकार द्वारा बजट में किसानों को और अधिक राहत देने की आवश्यकता है। जिससे हमारे देश का किसान खुशहाल रह सके। क्योंकि यदि देश का किसान खुशहाल होगा तभी देश भी खुशहाल होगा।  राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष गिरधारी लाल सेन ने कहा कि बजट में सभी वर्गों के लिए कुछ ना कुछ व्यवस्था की है। जिनके घरों पर छत नहीं थी। उन गरीब व्यक्तियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाकर देने का महत्वपूर्ण कार्य किया गया है।  राष्ट्रीय महासचिव गजरौला निवासी मनमोहन सिंह ने कहा की बजट में सदैव ऐसे प्रावधान रहने चाहिए जिससे प्रत्येक वर्ग खुशहाल रहे। नए संस्थानों को खोलने का प्रावधान होना चाहिए। जिससे हमारे नवयुवकों को रोजगार प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने मध्यमवर्गीय नौकरीपेशा लोगों को इनकम टैक्स पर सात लाख पर छूट देकर एक महत्वपूर्ण कार्य किया है। जिससे मध्यमवर्गीय नौकरी पेशा व्यक्तियों के ऊपर अतिरिक्त भार नहीं पड़ेगा। नीलम श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश महिला प्रकोष्ठ ने कहा की सरकार को इनकम टैक्स की छूट देने के बजाय रोजगार देने पर ध्यान देना चाहिए। 

 ऑल इंडिया सैन जी महासंघ की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमन श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं को दो लाख तक के  महिला सम्मान बचत पत्र पर 7.5% प्रतिशत ब्याज देने का कार्य करके महिलाओं को बचत के प्रति प्रोत्साहित करने का कार्य किया है। जो कि काबिले तारीफ है।  रविंद्र बोरनारे ने कहा की ट्रस्ट के राष्ट्रीय संस्थापक की पत्नी एवम ट्रस्ट की आजीवन सदस्य स्वर्गीय राजबाला ठाकुर के लिए प्रत्येक जिले में शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी जानी चाहिए । राजकुमार गवली ने कहा की हम सबको सदैव ट्रस्ट की मजबूती के लिए प्रयासरत रहते हुए अधिक से अधिक सदस्य बनाने का कार्य तेजी से करना चाहिए। डॉक्टर श्री ओम ने कहा कि देश में और अधिक मेडिकल कॉलेज खोलने की आवश्यकता है। जिससे भारतीय छात्रों को विदेशों में जाकर के मेडिकल की पढ़ाई ना करनी पड़े।  इस अवसर पर मांगेराम सैन, दिलीप कुमार सेन,डॉक्ट रविजेंद्र सिंह सेन, दुर्गा लाल, सुरेश चंद्र शर्मा, महेश कुमार ,मनोहर खोंडे, रामबाबू श्रीवास, संगीता गवली, संध्या परवे आदि ने विचार व्यक्त किए।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!