गजरौला में जुबिलेंट के सहयोग से लगा शिविर, 101 महिलाओं ने कराई नसबंदी

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। जनपद के गजरौला में जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशाल नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य चिकित्साधिकारी डा.राजीव सिंघल ने किया। यहां कुल 101 महिलाओं ने नसबंदी कराई। प्रत्येक लाभार्थी को जुबिलेंट की ओर से कंबल का वितरण किया गया।
बृहस्पतिवार को गजरौला में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य विभाग एवं जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन के सहयोग से नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया था। यहां ब्लाक के विभिन्न गांवों से आईं महिलाओं ने अपना पंजीकरण कराया। सीएमओ डा.राजीव सिंघल ने शिविर का उद्घाटन करने के बाद यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पंजीकरण कराने आई महिलाओं से बातचीत की। इसके अलावा सीएचसी में दवा लेने आए रोगियों से भी उनका हाल जाना। देर शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा.योगेंद्र सिंह ने बताया कि शिविर में कुल 101 महिलाओं ने अपनी नसबंदी कराई। वहीं जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड में निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित ने बताया कि शिविर में नसबंदी कराने वाली महिलाओं को जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन की ओर से कंबलों का वितरण किया गया है।








