17वीं राष्ट्रीय फेडरेशन कप रस्साकशी चैम्पियनशिप-2023 के लिए वेंकटेश्वरा का 22 सदस्यीय दल पंचकूला हरियाणा रवाना

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। पंचकलूा हरियाणा में 17 फरवरी से होने वाली 17वीं राष्ट्रीय फेडरेशन कप रस्साकसी चैम्पियनशिप-2023 के लिए वेंकटेश्वरा का 22 सदस्यीय दल वेंकटेश्वरा की छात्रा अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अजहा खान के नेतृत्व में रवाना हो गया। श्री वेंक्टेश्वर समूह के चेयरमैन डाक्टर सुधीर गिरि एवं प्रतिकुलाधिपति डाक्टर राजीव त्यागी ने पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। डाक्टर सुधीर गिरि ने कहा कि सिर्फ खेल ही नहीं जीवन की किसी भी प्रतिस्पर्धा में हार नाम की कोई चीज नहीं होती, या तो हम जीतते हैं या फिर सीखते हैं।
बृहस्पतिवार को अमरोहा जनपद के गजरौला में स्थित श्री वेंक्टेश्वर विश्वविद्यालय से महिला एवं पुरुष टीम के 22 सदस्यीय खेल दल को समूह चेयरमैन डॉक्टर सुधीर गिरि एवं प्रतिकुलाधिपति डॉक्टर राजीव त्यागी ने संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान के मुख्य द्वार पर 22 सदस्यीय खेल दल को सबसे पहले संस्थान प्रबन्धन की ओर से ’’स्पोटर्स किट, ट्रैक सूट, जूते एवं कैप आदि भेंट किये गये। अपने सम्बोधन में समूह चेयरमैन डॉक्टर सुधीर गिरि ने कहा कि सिर्फ खेल प्रतिस्पर्धा ही नहीं, जीवन की किसी भी स्पर्धा में हार नाम की कोई चीज होती ही नहीं है। जब हम किसी भी प्रतियोगिता का हिस्सा बनते हैं तो शानदार प्रदर्शन करके या तो उसमें जीतते हैं
या फिर सीखते हैं कि हमारे प्रयासो में कहां कमी रह गयी है। इसीलिए हम कभी हारते नहीं हैं। इस अवसर पर पर सी ई ओ अजय श्रीवास्तव, प्रभारी कुलपति डाक्टर राकेश यादव, कुलसचिव डॉक्टर पीयूष पाण्डेय, सी एफ ओ विकास भाटिया, मेरठ परिसर से डॉक्टर प्रताप, अलका सिंह, ब्रजपाल सिंह, दीपक कुमार, डॉक्टर राजेश सिंह, डॉक्टर एसएन साहू, डॉक्टर एना ब्राउन, डॉक्टर सीपी कुशवाहा, डॉक्टर योगेश्वर सिंह, डॉक्टर विवेक सचान, अरुण गोस्वामी, एसएस बघेल, पूजा सिंह, कुलदीप, लीगल एडवाईजर लक्ष्मन सिंह, प्रीतपाल, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि उपस्थित रहे।










