अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

गजरौला में भाजपा मंडल  कार्यसमिति डेटा प्रबंधन एवं उपयोगिता कार्यशाला का आयोजन


नवनीत अग्रवाल
अमरोहा।  जनपद के गजरौला में भाजपा मंडल गजरौला कार्यसमिति डेटा प्रबंधन एवं उपयोगिता को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया।   मंडी धनौरा के ​विधायक राजीव तरारा ने सरकार की योजनाओं एवं डाटा प्रबंधन को लेकर सरस ऐप की महत्ता, गुणवत्ता, उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया और प्रत्येक मीटिंग के फोटो सरस ऐप के माध्यम से कैसे अपलोड होंगे उसके बारे में समझाया। साथ ही सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं हाल ही में भारत सरकार के जनकल्याणकारी लाभकारी सर्व स्पर्शी सर्वव्यापी बजट के संबंध में बिंदुवार समझाया।  भाजपा के  जिला उपाध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह ने  सरकार संगठन की महत्ता एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला । कहा कि आज भाजपा के शासन में प्रदेश में विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है। गांवों की दशा सुधारने और उन्हें शहरों की तरह बनाने के लिए सरकार ने कई कार्य किए हैं। अब गांवों को उपेक्षित नहीं कहा जा सकता। ग्रामीणों की तमाम समस्याओं के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर ही कार्यालय बनाए गए हैं जहां संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहते हैं।  इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री महेंद्र सिंह प्रजापति, मण्डल अध्यक्ष डा. उत्तम सिंह प्रजापति, मंडल उपाध्यक्ष एवं पूर्व सभासद चंद्रपाल सिंह पाल, सतपाल सिंह पाल, मनमोहन सिंह सैन,  गुरबचन सिंह सिद्धू, सुशील सिद्धू, अंकुर नागर, राम रतन सिंह, उधम सिंह, राजेन्द्र सिंह,रामकृष्ण चौहान, शंकर सैनी, पूनम यादव, सुमेर सिंह, सोनू कश्यप,  सुनील सैन,  अय्यूब अली, मनजीत सिंह , सौरभ जैन, शक्ति सिंह नरेंद्र निंबोलिया, रविराज सिद्धार्थ, अंजु जाटव, भाग्यवती देवी, सपना सिंह, पूनम यादव आदि उपस्थित रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!