रासेयो शिविर में चित्रकला प्रतियोगिता और योगाभ्यास का आयोजन

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। जनपद में गजरौला के ज्ञान भारती इंटर कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में चौथे दिन प्रथम सत्र में चित्रकला प्रतियोगिता एवं दूसरे सत्र में योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने इनमें उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बुधवार को गजरौला में बस्ती स्थित अवंतिका पार्क में प्रथम सत्र में ऊर्जा संरक्षण विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में आर्यन 12 बी ने प्रथम, अखिलेश 12 बी ने द्वतीय और मैरिस 12 ए ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम अधिकारी एवं ज्ञान भारती इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मनोज कुमार मिश्र ने छात्र-छात्राओं को अनुशासन का महत्व समझाया। साथ ही शरीर व मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए नियमित योगाभ्यास करने की आवश्यकता पर जोर दिया। शिविर में कार्यक्रम सहायिका कुमारी पूजा देवी, प्रतिभा सागर, सुमन सिंह, विनीता, आरती, मीनू, फरीन आदि भी रहे।






