’’अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सम्मेलन में वेंक्टेश्वरा की शानदार पहल’’
बारहवी यूपी बोर्ड की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले स्कूलो के 12 सौ से अधिक परीक्षार्थियों निशुल्क कैरियर काउन्सिलिंग कर दिये सफलता के टिप्स

भारत की 65 प्रतिशत आबादी युवा, आज युवा शक्ति के दम पर भारत फिर से विश्व गुरू बनने की राह पर- डॉ0 सुधीर गिरि, चेयरमैन, वेंक्टेश्वरा समूह।
सिर्फ बोर्ड परीक्षा नहीं, बल्कि जीवन की किसी भी परीक्षा में चरम पर पहुँचने के लिए ’’सिक्स एस’’ के साथ ’’फाईव सी’’ सफलता के मूलमंत्र- डा0 राजीव त्यागी, प्रतिकुलाधिपति, श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय एवं राष्ट्रीय प्रेरक वक्ता। सभी बोर्ड परीक्षार्थियों एवं विभिन्न स्कूल से आये शिक्षको को विश्वविद्यालय की ओर से पेन एवं डायरी भेट कर आगामी बोर्ड परीक्षाओ में सफलता के लिए दी अग्रिम शुभकामनाऐं।
नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। गजरौला में राष्ट्रीय राजमार्ग/बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान एवं एबीवीपी के संयुक्त तत्वावधान में अखिल भारतीय परिषद के सम्मेलन में बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा में सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ’’परीक्षा पे चर्चा’’ कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति एवं राष्ट्रीय प्रेरक वक्ता डॉक्टर राजीव त्यागी ने सभी सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों को सफलता के टिप्स दिये। रामलीला मैदान में एबीवीपी के महासम्मेलन का शुभारम्भ प्रान्तीय मंत्री क्षमा शर्मा, मुख्य वक्ता डॉक्टर राजीव त्यागी, विधायक राजीव तरारा, पूर्व विधायक कमल मलिक आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। डॉक्टर राजीव त्यागी ने कहा कि एबीवीपी पूरे विश्व का सबसे बड़ा, सबसे शक्तिशाली एवं सबसे अनुशासित छात्र संगठन है। उन्होंने बोर्ड परीक्षार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि केवल बोर्ड परीक्षा ही नहीं, बल्कि जीवन की प्रत्येक परीक्षा में प्रधानमंत्री के सफलता के ’’सिक्स एस’’ (सेल्फ कांफीडैन्स, सैल्फ एटीटयूड, सैल्फ अपग्रेडेशन, सैल्फ टाईम मैनेजमेन्ट, सैल्फ मेड पर्सन एवं सैल्फ आईडेन्टीटी) को अपनाने के साथ-साथ ’’फाईव सी’’ (क्रिटीसाईज्ड, कम्पैलेन, क्राईम, कम्पैयर एवं क्रस को छोडकर आप जीवन में मनचाहा लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। समूह चेयरमैन डॉक्टर सुधीर गिरि ने बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि आज युवा शक्ति के दम पर भारत फिर से विश्व गुरू बनने की राह पर चल पड़ा है। सम्मेलन को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रान्तीय मंत्री क्षमा शर्मा, पूर्व विधायक कमल मलिक आदि ने भी सम्बोधित किया।इस अवसर पर सीईओ अजय श्रीवास्तव, संयोजक सिद्धार्थ स्वामी, पीयूष चौधरी, कुलपति डॉक्टर राकेश यादव, कुलसचिव डॉक्टर पीयूष पाण्डेय, मेरठ परिसर से डॉक्टर प्रताप सिंह, अलका सिंह, ब्रजपाल सिंह, दीपक कुमार, डॉक्टर संजय तिवारी, अरुण गोस्वामी, एसएस बघेल, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि उपस्थित रहे।










