विश्व रक्तदान दिवस पर श्री वैंकटेश्वरा विश्वविद्यालय में 108 ने किया रक्तदान

– एसवीयू, विम्स मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, वीजीआई मेरठ के संयुक्त तत्वावधान मे प्रबंधन, छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं से आए स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने रक्तदान कर लोगो के जीवन बचाने की शपथ ली
– ‘रक्तदान’ महादान, आएं रक्तदान कर इसके द्वारा किसी को नया जीवन देने का पुनीत कार्य करें – डा. सुधीर गिरि, संस्थापक अध्यक्ष वैंकटेश्वरा समूह
– वर्ष 2024 में अभी तक कई शिविर आयोजित कर लोगों की जान बचाने का काम कर रहा है श्री वैंकटेश्वरा- डा. राजीव त्यागी, प्रतिकुलाधिपति श्री वैंकटेश्वरा विश्वविद्यालय एवं आधिकारिक प्रतिनिधि समूह चेयरमैेन
नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। श्री वैंकटेश्वरा विश्वविद्यालय, विम्स मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं वीजीआई मेरठके संयुक्त तत्त्वावधान में संस्थान में ‘वृहद रक्तदान शिविर’ का आयोजन किया गया। यहां 108 यूनिट रक्तदान किया गया। स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने संस्थान परिसर में हाथों में तख्तियां लेकर लोगो को रक्तदान के लिए प्रेरित कर रक्तदान करने की शपथ भी दिलायी ।
इन्होंने किया शिविर का शुभारंभ—-
शुक्रवार को वैंकटेश्वरा संस्थान के ब्लड बैंक (ब्लड सेंटर) में आयोजित ‘वृहद रक्तदान शिविर’ एवं जागरूकता सेमिनार का शुभारम्भ संस्थापक अध्यक्ष डा. सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी, मुख्य वक्ता डा. महेन्द्र सिंह , पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डा. गरिमा भटनागर एवं कम्युनिटी विभाग के डा. बीएन सिंह, डा. रवि शास्त्री, डा. हबीब उररहमान, डा. सची अहलावत आदि ने फीता काटकर एवं सरस्वती मां की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
वक्ताओं ने भी की अपील—
मुख्य वक्ता पूर्व सीएमओ एवं कम्युनिटी मेडिसिन के डा. महेन्द्र सिंह ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान द्वारा प्रतिवर्ष सड़क दुर्घटनाओं, ट्रॉमा एवं विभिन्न सर्जरी में रक्त की अनुपलब्धता के कारण होने वाली दस लाख मौतों को रोका जा सकता है। संस्थापक अध्यक्ष डा. सुधीर गिरि ने कहा कि मतदान, गौदान (गाय-दान), कन्यादान को हमारे देश में ‘श्रेष्ठ दान’ माना गया है। इन सबसे ‘रक्तदान’ को ‘सर्वश्रेष्ठ’ दान की श्रेणी में रखा गया है, क्योकि इसके द्वारा आप जरूरतमंद को नया जीवन देते हैे। उन्होंने सभी से स्वयं रक्तदान करने के साथ-साथ दूसरों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करने की अपील की।
ये लोग रहे मौजूद—–
इस अवसर पर ग्रुप एडवाइजर आरएसशर्मा डा. हबीब उररहमान, एसएस बघेल, डा. कोमल सैनी, डा. रवि शाश्त्री डा. सची अहलावत, डा. स्नेहा गौतम, डा. नौशाद, डा. अश्विनी रंजन, डा. सौरभ शर्मा, डा. सौरभ गर्ग, सिल्वा अभिनव, कुशाग्र सिंह, नवनीत, मनीष, सुदेश चौधरी, डा. रूपायन सिंह एवं हॉस्पिटल मार्केटिंग निदेशक एमए चौधरी, फरहीन, नर्सिंग हेड ज्योति वाजपेयी, मेरठ परिसर से डा. प्रताप एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि उपस्थित रहे।














