अमरोहाउत्तरप्रदेश

तिरुपति बालाजी में होगा सेन समाज का युवक युवती परिचय सम्मेलन

जूम ऐप पर हुई ऑल इंडिया सेन जी महासंघ ट्रस्ट की 311 वीं बैठक 

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा। जूम ऐप पर मांगे राम सेन की अध्यक्षता तथा राष्ट्रीय महासचिव सुरेश चंद्र शर्मा के संचालन में हुई ऑल इंडिया सेन जी महासंघ ट्रस्ट की 311 वीं बैठक में ट्रस्ट के राष्ट्रीय संस्थापक ऐम एस ठाकुर ने कहा कि ट्रस्ट का दो दिवसीय सातवां अधिवेशन तिरुपति बालाजी में 30 सितंबर 2026 को होगा। जिसमें ट्रस्ट की वार्षिक रिपोर्ट के साथ-साथ भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की जाएगी। रविवार को हुई बैठक में  ट्रस्ट के राष्ट्रीय संयोजक गिरधारी लाल सेन ने कहा कि अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है इसलिए हम सबको ट्रस्ट की सदस्यता बढ़ने पर जोर देना चाहिए। मांगेराम सेन ने कहा सातवें अधिवेशन के स्थान चयन के लिए कर चार व्यक्तियों का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश राठौड़ जी की अध्यक्षता में तिरुपति जाकर स्थान का चयन करेगा। जिसमें राष्ट्रीय संस्थापक ऐम एस ठाकुर,राष्ट्रीयअध्यक्ष कैलाश राठौड़, राष्ट्रीय संयोजक गिरधारी लाल सेन तथा तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष किशन मनाला शामिल रहेंगे

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एडवोकेट मनमोहन सिंह सेन ने कहा कि तिरुपति बालाजी मैं होने वाले अधिवेशन में दूसरे दिन 01 अक्टूबर 2026 को  युवक युवती परिचय सम्मेलन का कार्यक्रम भी रखा जाएगा। जिससे आपसी मेलजोल कर अपनी पसंद के अनुसार रिश्तों को चुना जा सके। इस अवसर पर देवी प्रकाश सेन, सीमा रावत, रविंद्र बोर्ड नारे, संगीता गवली, गीता बजाज, राजकुमार गवली, अशोक सेन, दीपक ठाकुर, राष्ट्रीय संस्थापक राजेंद्र कुमार, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुवीर श्रीवास, बीपी सेन, देवी प्रकाश सेन, कविवर त्रिलोक चंद आदि सहित 18 प्रदेशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!