अवैध तरीके से खड़े एवं विपरित दिशा से आने वाले वाहनों के चालान की कार्यवाही करें
अमरोहा में जिलाधिकारी डा. नितिन गौड़ की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। जिलाधिकारी डा. नितिन गौड़ की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव की उपस्थित में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक गांधी सभागार कलेक्ट्रेट में संपन्न हुई।
शुक्रवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी डा. नितिन गौड़ द्वारा निर्देशित किया गया कि जोया स्थित आबादी वाले भाग में फ्लाईओवर पर ऊपर व नीचे अतिक्रमण हटवाया जाए। अवैध रूप से खड़े एवं विपरित दिशा से आने वाले वाहनों के चालान की कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें। ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर दूर करने के निर्देश दिए। यातायात पुलिस को हेलमेट जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही ओवरस्पीड वाले वाहनों पर चालान की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
सड़क किनारे खड़े अवैध वाहनों को खड़ा करने के लिए होल्डिंग एरियाज के लिए होल्डिंग स्टेशन की जमीन चिन्हित करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकरी को दिए। डीआईओएस और बीएसए को स्कूलों में सड़क सुरक्षा संबंधी जागरूकता अभियान और एक्टिविटी कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह, समस्त उपजिलाधिकारी, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी गौरव रंजन, एआरटीओ प्रवर्तन महेश शर्मा, अनिल जग्गा सहित सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य और संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।



