Uncategorizedअमरोहाबरेलीबिजनौरमुरादाबादरामपुरसम्भल (भीम नगर)

अमरोहा एसपी अमित कुमार आनंद ने धनौरा इंस्पेक्टर मनोज कुमार को दिया COP OF THE MONTH जुलाई 2025 अवार्ड

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा। पुलिस अधीक्षक अमरोहा अमित कुमार आनंद द्वारा जनपद अमरोहा में निरीक्षक मनोज कुमार थाना प्रभारी मंडी धनौरा को कॉप ऑफ द मन्थ माह जुलाई 2025 की उपाधि से सम्मानित किया गया। गजरौलाा और डिडौली कोतवाल दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

अमरोहा में पहली बार शुरू की गई इस तरह की प्रणाली, बढ़ेगा पुलिसकर्मियों का मनोबल- 

बता दें कि जनपद अमरोहा में 01 जुलाई 2025 से प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों के कार्यों के मूल्यांकन को ऑबजेक्टिव इवेल्यूऐशन सिस्टम लागू किया गया है । इससे कार्य में प्रोफेशनलिज्म तथा टार्गेट ओरियेन्टेड पुलिसिंग बढ़ी है । पुलिस कर्मियों के बीच पोजेटिव कम्पीटिशन को बल दिया गया है। जिससे पुलिस कार्यों में गुणवत्ता बढे साथ ही जनता की समस्यो का त्वरित निस्तारण हो । जनपद अमरोहा में प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष के मध्य जनपद स्तर पर एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा उत्पन्न हुई जिसके अच्छे परिणाम प्राप्त हुये । इस सिस्टम मे प्रत्येक थाना प्रभारी द्वारा किये जा रहे कार्यों के अंक दिये जाते है जैसे गुण्डा एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही के 05 अंक, गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही के 50 अंक, नयी खोली गई हिस्ट्रीशीट के 02 अंक, एनबीडब्लू की गिरफ्तारी के 10 अंक आदि ।

1.प्रभारी निरीक्षक थाना मंडी धनौरा मनोज कुमार द्वारा कुल 2967 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया गया है:-

मुख्य सराहानीय कार्य प्रभारी निरीक्षक थाना मंडी धनौरा:-

 थाना मंडी धनौरा पुलिस द्वारा 04 अभियुक्तों के विरुद्ध गुण्डा एक्ट, 02 नई हिस्ट्रीशीट खोली गयी, 14 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, 143 सीएस/एफआर जमा, 13 माल बरामदगी (कीमत लगभग 13 लाख रुपयें), IGRS  में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। व 59 नये सीसीटीवी कैमरों का व्यवस्थापन किया गया ।

 थाना मण्डी धनौरा पुलिस द्वारा वाहन चोरी करने वाले 02 वाहन चोर अन्तर्राज्यीय गैंग का खुलासा कर 03 शातिर अभियुक्त/वाहन चोर गिरफ्तार किये गये जिनके कब्जे से वाहन चोरी की विभिन्न घटनाओं का अनावरण कर दिल्ली, बिजनौर, अमरोहा आदि विभिन्न स्थानों से चोरी की हुई 16 मोटर साईकिल (अनुमानित कीमत लगभग 8 लाख रुपयें) बरामद हुई ।

 थाना मण्डी धनौरा पुलिस द्वारा अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गैंग का खुलासा, 02 शातिर अभियुक्त/वाहन चोर गिरफ्तार किये गये जिनके कब्जे से चण्डीगढ, दिल्ली, उत्तराखंड आदि स्थानों से चोरी की हुई 08 मोटर साईकिल/स्कूटी(अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख रुपयें)  व अवैध असलहे (02 तमंचे व 04 जिंदा कारतूस) बरामद हुए ।

अन्य प्रभारी निरीक्षकों भी मिला अवार्ड- 

2.-प्रभारी निरीक्षक थाना गजरौला अखिलेश प्रधान द्वारा कुल 2501 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया है:-

3.-प्रभारी निरीक्षक थाना डिडौली हरीश वर्धन सिंह द्वारा कुल 2392 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया गया है:-

4.-प्रभारी निरीक्षक थाना नौगावां सादात सुनील कुमार द्वारा कुल 2376 अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया गया है:-

5.-प्रभारी निरीक्षक थाना आदमपुर प्रेमपाल सिहं द्वारा कुल 2265 अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान प्राप्त किया गया है:-

6.-प्रभारी निरीक्षक थाना अमरोहा देहात बालेन्द्र सिह द्वारा कुल 2264 अंक प्राप्त कर छठा स्थान प्राप्त किया गया है:-

7.-थानाध्यक्ष थाना सैदनगली विकास कुमार द्वारा कुल 2147 अंक प्राप्त कर सातवां  स्थान प्राप्त किया गया है:-

8.प्रभारी निरीक्षक थाना अमरोहा नगर पंकज तोमर द्वारा कुल 1680 अंक प्राप्त कर आठवां स्थान प्राप्त किया गया है:-

9.प्रभारी निरीक्षक थाना हसनपुर दिनेश कुमार शर्मा द्वारा कुल 1418 अंक प्राप्त कर नौवां स्थान प्राप्त किया गया है:-

10.थानाध्यक्ष थाना रजबपुर कोमल तोमर द्वारा कुल 1386 अंक प्राप्त कर दसवां स्थान प्राप्त किया गया है:-

11.प्रभारी निरीक्षक थाना बछरायूं प्रमोद कुमार द्वारा कुल 1270 अंक प्राप्त कर ग्यारह्वां स्थान प्राप्त किया गया है:-

12.थानाध्यक्ष थाना रहरा कुमलेश त्यागी द्वारा कुल 545 अंक प्राप्त कर बारह्वां स्थान प्राप्त किया गया है:-

आईजीआरएस रेंकिग में जुलाई माह में जनपद अमरोहा के थाना मण्डी धनौरा, थाना रजबपुर, महिला थाना अमरोहा, थाना सैदनगली, थाना गजरौला, थाना डिडौली ,महिला थाना गजरौला प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहे है।

योग कार्यवाही – जनपद अमरोहा पुलिस द्वारा माह जूलाई में 19 अभियुक्तों के विरुद्ध गुण्डा एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी, 06 नई हिस्ट्रीशीट खोली गयी, 285 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, 03 रिकवरी वारंट, 534 सीएस/एफआर जमा, 42 माल बरामदगी (कीमत लगभग 54 लाख रुपयें) , 56 वाहन निलामी, 03 टॉप-10 अपराधियों को सजा व 521 नये सीसीटीवी कैमरों का व्यवस्थापन किया गया ।

ऑपरेशन कन्विक्शन के अन्तर्गत माह जुलाई में 57 अभियोगो में 79 अभियुक्तों को मा0 न्यायालय द्वारा सजा तथा कुल 6,62,050 रु0 का अर्थदण्ड की सजा करायी गयी है जिसमें 05 अभियोगों में 14 अभियुक्तों को आजीवन कारावास, 01 अभियोग में 01 अभियुक्त को 20 वर्ष कारावास, 12 अभियोगों में 23 अभियुक्तों को 05 से 09 वर्ष कारावास की सजा करायी गयी है ।

माह जुलाई में अराजक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही, अतिक्रमण के विरूद्ध कार्यवाही, एम0वी0 एक्ट, 34 पुलिस एक्ट तथा जनता द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र/ IGRS का भी त्वरित निस्तारण तथा थाना परिसर में पड़े लम्बे समय से लावारिस एवं मालमुकदमाती वाहनों के निस्तारण हेतु बल दिया गया ।

 माह जुलाई में निम्नलिखित उल्लेखनीय कार्य पुलिस अधीक्षक अमरोहा के निर्देशन में किये गये है- 

 थाना रजबपुर/एसओजी/सर्विलांस टीम अमरोहा द्वारा थाना रजबपुर में हुई चोरी में पकडे गये अन्तर्जनपदीय आपराधिक गिरोह के 04 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से थाना रजबपुर क्षेत्र में चोरी की विभिन्न घटनाओं से सम्बन्धित सोने व चांदी के आभूषण (अनुमानित कीमत लगभग 04 लाख रु0) व 1,40,000/- रू0 नगद, अवैध असलहे तथा चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद हुए ।

 थाना नौगावां सादात पुलिस द्वारा जहरखुरानी करके ई-रिक्शा चोरी करने वाले 3 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार किये गये जिनके कब्जे से 1 ई-रिक्शा, 1 कटी हुई ई-रिक्शा, कटे हुये ई- रिक्शा के पार्टस, बैटरे व ई रिक्शा काटने/खोलने में प्रयुक्त उपकरण बरामद हुए ।

 थाना हसनपुर पुलिस व एसओजी/सर्विलांस टीम अमरोहा द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भण्डाफोड कर शस्त्र फैक्ट्री चलाने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार व 05 अन्य शस्त्र तस्कर अभियुक्त थाना गजरौला, रजबपुर व डिडौली द्वारा गिरफ्तार किये गये जिनके कब्जे से 01 रिवाल्वर, 11 तमंचे, 63 जिंदा कारतूस, अधबने हथियार व उपकरण बरामद हुए ।

 थाना सैदनगली पुलिस द्वारा ग्राम सब्दुलपुर शर्की में हुई चोरी की घटना का अनावरण कर 02 अभियुक्त गिरफ्तार किये गये, जिनके कब्जे से चोरी किया हुआ शतप्रतिशत माल/सोने व चांदी के आभूषण (अनुमानित कीमत लगभग 2,50,000/- रु0) बरामद हुए ।

 थाना रजबपुर एवं एसओजी/सर्विलांस टीम अमरोहा द्वारा चोरी की योजना बना रहे अन्तर्जनपदीय आपराधिक गिरोह के 06 शातिर अभियुक्त व साथी अभियुक्त (सुनार) को गिरफ्तार किया गया, अमरोहा व जनपद रामपुर में की गयी चोरी की विभिन्न घटनाओं का अनावरण, सोने व चांदी के आभूषण (अनुमानित कीमत लगभग 3.50 लाख रु) व 3,00,130/-रू नकद, अवैध असलहे तथा घटना में प्रयुक्त वाहन (छोटा हाथी) बरामद ।

 थाना सैदनगली जनपद अमरोहा पर कुल 28 मुकदमाती/लावारिस वाहनों की सफल नीलामी की गयी ।

 थाना हसनपुर जनपद अमरोहा कुल 23 मुकदमाती/लावारिस वाहनों की सफल नीलामी की गयी ।

 टप्पेबाजी कर चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का अमरोहा पुलिस द्वारा भण्डाफोड करते हुए एसओजी/सर्विलांस टीम अमरोहा व थाना गजरौला पुलिस द्वारा ऑपरेशन त्रिनेत्र अभियान के अन्तर्गत क्षेत्र में लगाये गये लगभग 450 सीसीटीवी कैमरों एवं सर्विलांस की मदद से जयपुर राजस्थान, बुलन्दशहर, गजरौला आदि जगहों पर सर्राफा व्यापारियों की दुकानों पर टप्पेबाजी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के महिला सहित कुल 03 शातिर चोर/टप्पेबाज गिरफ्तार, चोरी किये गये पीली धातु के आभुषण वजन लगभ 60 ग्राम (अनुमानित कीमत 06 लाख रुपयें), 03 मोबाइल फोन, इलेक्ट्रानिक कांटा व घटना में प्रयुक्त वाहन ब्रिजा गाडी रजि0न0 DL9CAV5188 बरामद हुए ।

 थाना डिडौली पुलिस द्वारा बिहार आदि राज्यों से चोरी के ट्रैक्टर लाकर फर्जी व कूटरचित दस्तावेज बनाकर धोखाधडी से ट्रैक्टर बेचने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह का खुलासा कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से बिहार से कन्टैनर गाडी में लाये गये विभिन्न कंपनियों के चोरी के 03 ट्रैक्टर, 03 कूट रचित नम्बर प्लैट व घटना में प्रयुक्त कन्टैनर गाडी बरामद हुए ।

जनपद अमरोहा जोन में ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ बनाने हेतु कार्यवाही करते हुए 1997 वाहनों का एमवी एक्ट के अन्तर्गत चालान किया गया, 45 वाहन सीज किये गये जिसमें 07 बसे व 38 अन्य वाहन शामिल हैं।

 

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!